फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   robbers throw the jewellery.

पुलिस के खौफ से लुटेरे खुद की फेंक गए जेवरात

Fri, 07 Oct 2016 03:48 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 07 Oct 2016 03:48 AM IST
विज्ञापन
robbers throw the jewellery.
क्राइम - फोटो : demo pic

देहरादून के शास्त्रीपुरम में उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग के प्रशासनिक अधिकारी के आवास से मंगलवार को लूटे गए जेवरात बृहस्पतिवार को घर के अंदर बने बगीचे में लावारिस अवस्था में मिल गए। जेवरात मिलने के बाद पुलिस जांच को बल मिल गया है। अधिकारियों का दावा है कि पुलिस दबाव में जेवर छोड़े गए हैं, क्योंकि कथित लुटेरे पुलिस की निगाह में है। अब सिर्फ कबूलनामा सामने आना बाकी रह गया है।

विज्ञापन


रायपुर थाना क्षेत्र के शास्त्रीपुरम निवासी और उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग के प्रशासनिक अधिकारी वेदप्रकाश डिमरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि चार अक्तूबर की सुबह नकाबपोश दो बदमाशों ने परिवार की महिलाओं को बंधक बनाकर तीन हजार रुपये की नगदी और जेवरात लूट लिए थे।
विज्ञापन


घटनास्थल का मुआयना करने के बाद पुलिस आश्वस्त थी कि घटना का सच जल्द ही सामने आ जाएगा। पुलिस ने उसी दिशा में काम करते हुए संदिग्धों पर दबाव बनाया तो कुछ घंटों बाद लूट का माल बाहर आ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

गार्डन की क्यारी में फेंक गए गहने

robbers throw the jewellery.
पुलिस - फोटो : अमर उजाला

पुलिस अधीक्षक नगर अजय सिंह के मुताबिक प्रशासनिक अधिकारी डिमरी ने बृहस्पतिवार सुबह एसओ रायपुर नत्थीलाल उनियाल को फोन कर बताया कि घर से लूटे गए जेवरात घर के अंदर बने गार्डन की क्यारी में कोई फेंक गया है। पुलिस ने मौके पर आकर उन्हें कब्जे में ले लिया।

डिमरी के भाई राजदीप की पत्नी नीलम डिमरी ने पहचान कर बताया कि पूरे जेवरात उसके हैं। नाटकीय तरीके से जेवरात मिलने के बाद एसएसपी डॉ. सदानंद दाते ने एसपी सिटी अजय सिंह और सीओ डालनवाला पंकज गैरोला के साथ मंथन कर पूरे घटनाक्रम की तह तक पहुंचने की रणनीति तैयार की है। एसएसपी ने कहा कि जल्द से जल्द पूरा सच सामने आना चाहिए।

जेवरात मिलने से यह बात पुख्ता होती है कि पुलिस जांच सही दिशा में चल रही है। दबाव के चलते लुटेरे जेवरात छोड़ने को मजबूर हुए। पूरे घटनाक्रम में किसी नजदीकी का हाथ प्रतीत हो रहा है। इस बात की भी गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है कि घटना लूट की है या फिर चोरी की है। जल्द ही पूरी तस्वीर साफ हो जाएगी।
-अजय सिंह, पुलिस अधीक्षक नगर।

कहां है जेठानी के जेवरात
घर के आंगन में बने गार्डन से देवरानी नीलम के लूटे गए जेवरात गले का हार, कान के झुमके, मंगलसूत्र, मांग टीका, नथ, दो मंगलसूत्र और पैडल बरामद हो गए। जबकि डिमरी की पत्नी के लूटे गए जेवरात का कोई सुराग नहीं लग सका है। पुलिस का कहना है कि विवेचना के दौरान यह सच सामने आने की उम्मीद है कि आखिर उनके जेवर कहां है। लूट में दोनों के जेवरात जाने की बात कही गई थी। बदमाशों ने उनके जेवर क्यों नहीं छोड़े हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed