फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   roadways conductor arrested with drug injections.

नशीले इंजेक्शनों की खेप संग रोडवेज कंडक्टर गिरफ्तार

Sat, 16 Jul 2016 07:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 16 Jul 2016 07:48 PM IST
विज्ञापन
roadways conductor arrested with drug injections.
Arrest

देहरादून की क्लेमेंटटाउन पुलिस ने उत्तराखंड परिवहन निगम में दैनिक वेतन भोगी परिचालक को नशे के 43 इंजेक्शनों के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी यूपी के छुटमलपुर से इंजेक्शनों को लाया था, जो स्कूली छात्रों को बेचे जाने थे।

विज्ञापन


नशा विरोधी मुहिम के तहत पुलिस ने सचिन कुमार निवासी बेहडकी थाना भगवानपुर को मोहब्बेवाला को चेकिंग के दौरान रोक लिया। तलाशी में उसके पास से प्रतिबंधित 43 नशीले इंजेक्शन बरामद हुए। थाने लाकर पूछताछ की गई तो आरोपी ने बताया कि वह उत्तराखंड रोडवेज में दैनिक वेतन भोगी परिचालक है। इंजेक्शन वह छुटमलपुर से खरीदकर लाया था।
विज्ञापन


नेटवर्क से जुड़े कई लोगों के उगले नाम
एसओ नरेश राठौड ने बताया कि यह इंजेक्शन हॉस्टलों और कई कालेजों में बेचे जाने थे। धन कमाने के लालच में आरोपी काफी दिनों से इस गोरखधंधे में लगा है। नेटवर्क से जुड़े कई और नाम सामने आए है, जिनके खिलाफ साक्ष्यों का संकलन चल रहा है। यूपी की सहारनपुर पुलिस को नशीले इंजेक्शन की आपूर्ति करने वाले की गोपनीय रिपोर्ट भेजी जा रही है, ताकि उसके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


40 लीटर शराब समेत दबोचा
क्लेमेंटटाउन पुलिस ने दुलीचंद निवासी तुंतोवाला को सहारनपुर रोड पर 40 लीटर शराब समेत पकड़ा है। यह शराब मोटर साइकिल पर लेकर जा रहा था। बाइक को सीज करने की कार्रवाई की गई है। आरोपी आबकारी अधिनियम में पहले भी तीन बार जेल जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed