फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Road hold up loot by miscreants in roorkee

रुड़की में बदमाशों ने रोड होल्डअप कर ट्रक चालकों को लूटा, इस तरह बचाई जान

Tue, 17 Oct 2017 10:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंगलौर
ब्यूरो/अमर उजाला, मंगलौर Updated Tue, 17 Oct 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
Road hold up loot by miscreants  in roorkee

बदमाशों ने मंगलवार तड़के रोड होल्डअप कर हथियारों के बल पर दो ट्रक चालकों से तीन हजार रुपये लूट लिए। जबकि एक ट्रक ड्राइवर ने सूझबूझ और हिम्मत का परिचय देते हुए रास्ते में डाले गए पेड़ाें पर तेज गति से ट्रक चढ़ा दिया।

विज्ञापन


इससे पेड़ कुछ किनारे हो गए। इसी दौरान पीछे से आ रही एक कार को रास्ता मिलने से वह भी सुरक्षित निकल गई। सूचना पर पहुंची मंगलौर, लक्सर और रुड़की पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर घंटों कांबिंग शुरू की लेकिन, बदमाशों का कहीं पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन


सुबह करीब चार बजे लिब्बरहेड़ी तिराहे के पास बदमाशों ने लूटपाट करने की नीयत से सड़क पर एक पेड़ काटकर डाला दिया। इस दौरान बदमाशों ने कई वाहन चालकों से हथियाराें के बल पर लूटपाट की। वहीं एक ट्रक चालक ने खतरा भांप कर ट्रक को तेजी से दौड़ा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Road hold up loot by miscreants  in roorkee

इससे सड़क पर काटकर डाले गए पेड़ कुछ एक तरफ  हो गए। ट्रक के पीछे आ रही एक कार भी सुरक्षित निकल गई। इसी बीच लूटपाट का शिकार हुए दो ट्रक चालक मंगलौर कोतवाली पहुंचे और घटना की जानकारी पुुलिस को दी।

रोड होल्डअप कर लूटपाट की घटना से पुलिस में हड़कंप मच गया। अधिकारियों के निर्देश पर मंगलौर, रुड़की और लक्सर पुलिस की टीमें घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस टीमाें ने रास्ते से पेड़ों को हटाकर बदमाशाें की तलाश में कांबिंग की, लेकिन घंटाें मशक्कत के बाद बदमाशों का कहीं पता नहीं चल पाया।

गौरतलब है कि शनिवार रात पथरी और बहादराबाद क्षेत्रों में रोड होल्डअप की वारदात हुई थी। इससे पहले झबरेड़ा क्षेत्र में भी वारदात हो चुकी है। करीब छह माह पूर्व खानपुर में भी लक्सर विधायक संजय गुप्ता के रिश्तेदाराें से रोड होल्डअप कर लूटपाट की गई थी।

रोड होल्डअप कर ट्रक ड्राइवराें से तीन हजार रुपये की लूटपाट हुई है, लेकिन जिस तरह से ट्रक ड्राइवर बयान दे रहे हैं, उससे घटना संदिग्ध लग रही है। घटना के सभी पहलुआें को ध्यान में रखकर जांच पड़ताल की जा रही है।
-मणिकांत मिश्र, एसपी देहात

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed