फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   road accident kills one people

सड़क हादसे में स्कूटी सवार की मौत

Sat, 03 Aug 2013 10:15 AM IST
देहरादून/ब्यूरो
देहरादून/ब्यूरो Updated Sat, 03 Aug 2013 10:15 AM IST
विज्ञापन
road accident kills one people

अज्ञात वाहन की टक्कर से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को पुलिस ने दून अस्पताल पहुंचाया, जहां एक की मौत हो गई। दूसरे का उपचार चल रहा है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार देर रात 12 बजे रायपुर रोड निवासी पीयूष थापा (24) पुत्र अशोक अपने दोस्त सौरभ बिष्ट (25) पुत्र देवेंद्र बिष्ट के साथ स्कूटी पर बंजारावाला से घर जा रहा था। मोथरोवाला रोड स्थित ट्यूबवेल के पास किसी तेज वाहन ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में पीयूष और सौरभ गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस ने 108 से दोनों को दून अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में पीयूष ने दम तोड़ दिया। वह इंदिरा मार्केट की एक दुकान में सेल्समैन था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सौरभ की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ देर पहले मौजूद थी पुलिस
एसओ नेहरू कालोनी अबुल कलाम ने बताया कि जिस स्थान पर यह हादसा हुआ, वहां पुलिस ने स्टंट बाइकरों के खिलाफ अभियान चलाया था। रात दस बजे तक पुलिस मौके पर थी। इसके बाद अभियान बंद कर दिया गया, लेकिन दो घंटे बाद ही हादसा हो गया।

खबर पर राय देने के लिए क्लिक करें

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed