फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   registrar beaten by unknown person

हमलावरों ने कुलसचिव को पीटा, फूंकी कार

Thu, 29 May 2014 03:45 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 29 May 2014 03:45 PM IST
विज्ञापन
registrar beaten by unknown person

लक्ष्मणसिद्ध मंदिर मार्ग पर मंगलवार रात कार से टहलने गए आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कुलसचिव की पिटाई करने के बाद हमलावरों ने उनकी कार फूंक दी।

विज्ञापन


दो अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज
कुलसचिव ने पांच नामजद और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

हर्रावाला चौकी पुलिस के मुताबिक मंगलवार रात सूचना मिली कि लक्ष्मणसिद्ध मंदिर मार्ग पर एक कार में आग लग गई है।

मौके पर एक व्यक्ति बदहवास हालत में मिला। पुलिस ने बताया कि कार आयुर्वेद विश्वविद्यालय हर्रावाला के कुलसचिव मृत्युंजय मिश्रा की है।

मिश्रा पर फिलहाल हेमवतीनंदन बहुगुणा मेडिकल विवि के कुलसचिव का अतिरिक्त कार्यभार भी है। कोतवाल आरएस असवाल ने बताया कि मिश्रा मंगलवार शाम घूमने आए थे। इसी दौरान सुनसान जगह पर गाड़ी रुकवाकर कुछ लोगों ने हमला कर दिया।
विज्ञापन


आरोपियों ने मिश्रा को कार से उतारकर पिटाई शुरू कर दी, दो अन्य ने ज्वलनशील पदार्थ डालकर कार में आग लगा दी। मारपीट के बाद सभी फरार हो गए।

बुधवार को तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने जगदीश भंडारी सचिन गुप्ता, राजेश गुप्ता, हिमांशु अग्रवाल, आदेश और दो अन्य अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तो रंजिशन था हमला!
कुलसचिव मिश्रा के मुताबिक जगदीश भंडारी टेक्निकल विश्वविद्यालय में संविदा कर्मचारी था। नकल कराने के आरोप में सीबीआईडी ने जांच के बाद उन्हें हटाने की संस्तुति की थी।


मार्च में उसे हटा भी दिया गया। भंडारी को शक है कि यह कार्रवाई कुलसचिव के चलते हुई है, जबकि अन्य प्रिंटिंग का काम करते हैं। काम न मिलने के चलते व्यक्तिगत रंजिश रखते हैं।

हल्की धाराओं में दर्ज किया केस
सीएमआई अस्पताल में भर्ती मृत्युंजय मिश्रा का कहना है कि पुलिस ने हत्या की कोशिश की धाराओं में केस दर्ज करने के बजाय हल्की धाराओं में मामला दर्ज किया है। उन्होंने डीआईजी से बात कर इस पर एतराज जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed