फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   rapist send to jail

नाबालिग बेटी की अस्मत लूटने वाले बाप पहुंचा जेल

Mon, 30 Jun 2014 12:35 AM IST
अमर उजाला, कोटद्वार
अमर उजाला, कोटद्वार Updated Mon, 30 Jun 2014 12:35 AM IST
विज्ञापन
rapist send to jail

सौतेले पिता द्वारा बेटी के साथ दुराचार की मेडिकल जांच में भी पुष्टि हुई है। आरोपी पिता को पुलिस ने देर रात गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश के अवकाश पर होने के कारण सिविल जज जूनियर डिवीजन के समक्ष पेश किया गया।

विज्ञापन


न्यायालय ने आरोपी को एक दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया। आरोपी को एक दिन बाद फिर जिला एवं सत्र कोर्ट में पेश किया जाएगा।

शनिवार को नगर में यह सनसनीखेज मामला सामने आया था। 50 वर्षीय सौतेला बाप अपनी 15 वर्षीय बेटी की अस्मत से एक साल से खेल रहा था।

पत्नी ने ही दी पति के खिलाफ तहरीर

rapist send to jail

नौवीं में पढ़ने वाली किशोरी महिला समाख्या के माध्यम से कोतवाली पहुंची थी। किशोरी की मां की ओर से कोतवाली में मुकदमा दर्ज करने के बाद देर रात पुलिस ने आरोपी अर्जुन देव को गिरफ्तार कर लिया था।

किशोरी का राजकीय संयुक्त अस्पताल में मेडिकल कराया गया। जांच अधिकारी एसएसआई डीएस असवाल ने बताया कि मेडिकल में दुराचार की पुष्टि हुई है।

उन्होंने बताया कि जिला एवं सत्र न्यायाधीश के अवकाश पर होने के कारण आरोपी को सीजेएम कोर्ट श्रीनगर में पेश किया गया। जहां से उसे एक दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिता का साया देने के लिए थामा था हाथ

rapist send to jail

पीड़ित किशोरी की मां का कहना है कि अपनी बेटी के सिर पर पिता का साया देने के लिए उसने दस साल पहले इस व्यक्ति के साथ शादी की थी।

शादी के बाद उसकी भी एक बेटी हुई है लेकिन जिसका साया वह अपनी बेटी के सिर पर लाना चाहती थी, वहीं शैतान बन कर सामने आया।

‘बेटी की जिंदगी बर्बाद नहीं होने देंगी’
पीड़ित परिवार की आर्थिक स्थिति काफी दयनीय है। आरोपी मजदूरी करता था। वह गांव में किराये के एक कमरे में रहते हैं। लेकिन अब खुद के साथ दोनों बेटियों की परवरिश की जिम्मेदारी भी महिला पर आ गई है।

हालांकि महिला का कहना है कि वह कुछ भी करके बेटियों को पाल लेगी, लेकिन पति के हाथों अपनी बेटी की जिंदगी बर्बाद नहीं होने देगी।

विज्ञापन

हिम्मत दिखाई तो खुला मामला

rapist send to jail

पिता की करतूतों से तंग आकर पीड़िता पहले भी पुलिस के पास आई थी। तब वह पुलिस को खुलकर नहीं बता पाई थी। एक महीने से घर छोड़कर पड़ोस में रह रही थी।

उसके बाद वह महिला समाख्या तक पहुंची। जहां से मामला पुलिस तक पहुंचा। महिला संमाख्या की जिला समन्वयक प्रीति थपलियाल का कहना है कि पिता के नाम को कलंकित करने वाले ऐसे व्यक्ति को कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed