फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   raped with a minor girl but police registered case after seven days

शर्मनाकः 10 साल की बच्ची से रेप, 7 दिन बाद दर्ज हुआ केस

Thu, 25 May 2017 01:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कपकोट (बागेश्वर)
ब्यूरो/अमर उजाला, कपकोट (बागेश्वर) Updated Thu, 25 May 2017 01:15 PM IST
विज्ञापन
raped with a minor girl but police registered case after seven days
Demo pic

इससे ज्यादा शर्मनाक और क्या होगा। 10 साल की बच्ची के साथ एक दरिंदा रेप करता है। हद तो तब हो जाती है जब पुलिस को यह मामला दर्ज करने में सात दिन का वक्त लग जाता है। पढ़ें, पूरा मामला सिलसिलेवार... 

विज्ञापन


बात हो रही है बागेश्वर जनपद स्थित कपकोट की। दूरस्थ खाती क्षेत्र में काम करने वाले एक नेपाली परिवार की 10 साल की बच्ची के साथ एक नेपाली मजदूर ने बलात्कार किया। बच्ची की हालत बिगड़ने पर 17 मई को परिजन उसको लेकर जिला अस्पताल आए थे। 
विज्ञापन


डॉक्टरों ने जब उन्हें पुलिस में मामला दर्ज कराने को कहा तो परिजन ठेकेदार से पूछने की बात कहकर दवा लेने के बाद चले गए। इसके बाद पीड़ित परिवार के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल पाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

निर्भया प्रकोष्ठ की मदद से दर्ज हुआ केस

raped with a minor girl but police registered case after seven days
बच्ची से रेप

इस मामले के मीडिया में आने के बाद निर्भया प्रकोष्ठ की एडवोकेट इंदिरा दानू ने अपने प्रयासों से रेप की शिकार पीड़ित बच्ची का पता लगाया। निर्भया प्रकोष्ठ की पहल पर बुधवार को पीड़ित बच्ची के परिजनों की ओर से कपकोट थाने में आरोपी विजय मंगर थापा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

पुलिस ने नेपाल निवासी आरोपी विजय मंगर थापा के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 और पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एसआई वंशीलाल कर रहे हैं। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए हैं। 

बलात्कार का शिकार हुई नेपाली बच्ची की रिपोर्ट दर्ज होने में हुई देरी के मामले में एसपी सुखवीर सिंह ने नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि पता चलने के बावजूद डॉक्टरों का इस बारे में पुलिस को सूचना न देना गंभीर मामला है। उन्होंने कपकोट के पुलिस क्षेत्राधिकारी को पूरे मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed