{"_id":"a262f20eb01c0e78c04446e60b588f93","slug":"rape-with-minor-in-haridwar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्त की बेटी को बनाया हवस का शिकार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दोस्त की बेटी को बनाया हवस का शिकार
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 22 Dec 2014 08:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार के ज्वालापुर में परिचित युवक द्वारा नाबालिग लड़की संग बलात्कार का मामला सामने आया है। आरोपी ने दोस्त की नाबालिग बेटी को हवस का शिकार बना लिया।
विज्ञापन
आरोप है कि डरा धमकाकर दुष्कर्म करने का सिलसिला कई माह तक चलता रहा। डरी सहमी किशोरी ने हिम्मत कर मां को आपबीती बताई। इसके बाद पिता की शिकायत पर ज्वालापुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। मामला क्षेत्र की एक कालोनी का है।
विज्ञापन
डरा धमकाकर दुष्कर्म किया
देर रात नाबालिग बेटी को ज्वालापुर कोतवाली लेकर पहुंचे पिता ने पुलिस को पूरे घटनाक्रम की सिलसिलेवार जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उसके एक दोस्त का घर आना जाना था। इसी का फायदा उठाते हुए दोस्त ने उसकी नाबालिग बेटी को डरा धमकाकर दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
आरोप है कि उनकी गैर मौजूदगी में ये सिलसिला कई माह तक चलता रहा। बेटी के गुमसुम होने पर मां ने उसे विश्वास में लेकर जब बात की, तब बेटी ने हिम्मत कर आपबीती बताई।
एसएसआई अनुज सिंह ने कार्रवाई करते हुए आरोपी दोस्त देवेंद्र उर्फ हैप्पी पुत्र कर्मसिंह निवासी गली नंबर पांच अंबडेकरनगर को दबोच लिया। एसएसआई के अनुसार आरोपी के खिलाफ पिता ने बेटी से दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।