किशोरी का अपरहण कर ससुर-दामाद ने लूटी अस्मत, गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपेश्वर के राजस्व पुलिस क्षेत्र के एक गांव में किशोरी का अपहरण कर उसके साथ दुराचार का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता के परिजनों ने राजस्व पुलिस में दो लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। ये आपस में ससुर-दामाद हैं। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेशी के बाद जेल भेज दिया गया है।
किशोरी के परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार मोनू पुत्र महावीर सिंह निवासी ग्राम मुजफ्फरपुर, खुंटी, तहसील मवाना (मेरठ) का ससुराल चमोली जिले में है। मोनू ने अपने ससुर चंद्र सिंह की मदद से 16 वर्षीय किशोरी का 15 अगस्त को अपहरण कर लिया।
चमोली से अगवा किशोरी मेरठ से हुई बरामद
पांच दिनों तक जब किशोरी का कहीं कोई अता-पता नहीं चला तो परिजनों ने राजस्व पुलिस चौकी में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। जांच में किशोरी के अपहरण की बात सामने आने पर राजस्व पुलिस ने आरोपी चंद्र सिंह पर दबाव बनाया तो उसने किशोरी के अपहरण का राज खोल दिया।
चंद्र सिंह की निशानदेही पर राजस्व पुलिस ने मेरठ से आरोपी मोनू के कब्जे से किशोरी को बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को किशोरी का जिला चिकित्सालय में मेडिकल करवाया गया।
उपजिलाधिकारी अनिल कुमार चनियाल ने बताया कि किशोरी के साथ दुराचार किया गया है। इसके बाद आरोपी चंद्र सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया गया और किशोरी को उसके परिजनों को सौंप दिया गया।