नाबालिग को अगवा कर छह साल तक करता रहा रेप
रुड़की क्षेत्र में एक महिला ने गांव के ही एक व्यक्ति पर अपनी भांजी का छह साल तक यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है।
आरोप है कि आरोपी ने उसे 12 साल की उम्र में लड़की को अगवाकर लिया और बिना शादी के अपने साथ रखा। महिला ने कहा कि वह 12 साल की उम्र से ही उसका रेप कर रहा है।
अब जब वह दो बच्चों की मां बन गई तो वह उसे छोड़कर भाग गया। पलिस ने महिला के द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
अलग-अलग स्थानों पर रखकर किया यौनशोषण
रुड़की क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने सिविल लाइंस कोतवाली में बुधवार को तहरीर देकर बताया कि उसके पास रहने वाली उसकी भांजी को गांव का ही एक व्यक्ति छह साल पहले भगा ले गया था।
तब से उसे अलग-अलग स्थानों पर रखकर उसका यौन उत्पीड़न करता रहा। इस दौरान वह दो बच्चों की मां बन गई।
आरोपी बुधवार को उसे उनके घर छोड़कर फरार हो गया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।