फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   rape with minor girl

केदारनाथ आपदा में बिछड़ी मासूम से रेप

Thu, 28 Aug 2014 05:08 PM IST
अमर उजाला, नई टिहरी
अमर उजाला, नई टिहरी Updated Thu, 28 Aug 2014 05:08 PM IST
विज्ञापन
rape with minor girl

उत्तराखंड के टिहरी में 10 साल की मासूम के साथ वहशीपने का मामला सामने आने से इलाके में सनसनी फैल गई। केदारनाथ जल प्रलय में अपने माता-पिता को खो चुकी 10 साल की अनाथ को इलाके के एक व्यक्ति ने अपनी हवस का शिकार बना लिया।

विज्ञापन


आपदा के लगभग 13 माह बाद अपने घर-परिवार का पता देने वाली बच्ची का पता मंगलवार को चला था। मेडिकल के बाद उसको देहरादून में बाल निकेतन भेजने की तैयारी थी। लेकिन मेडिकल जांच में उसके साथ रेप की पुष्टि होने पर इलाके में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन


पीड़ित बालिका ने बताया कि दो-तीन दिन पहले इलाके के ही एक कबाड़ी मनीराम ने उसके साथ दुराचार किया। इसके बाद पुलिस ने मनीराम के खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आपदा ने निगल लिया था बच्ची का परिवार

rape with minor girl

इससे पूर्व अपनी आपबीती बताते हुए बिछड़ी बच्ची ने कहा था उसके पिता खच्चर चलाने के साथ ही खेती का काम भी करते थे। उनके खेतों में मटर, बैंगन और लहसुन होता था। आपदा के दिन वह खच्चर के साथ जंगल गई थी। घर लौटी तो देखा मकान ढह गया। मां, बाप, दादा-दादी, भाई-बहन कोई नहीं थे।

वह बताती है कि गांव के नजदीक एक छोटा सा मंदिर भी था। जहां वे रहते थे, वहां बर्फ भी गिरती थी। उसने अपने भाई-बहन के बारे में भी बताया। उसे हेलीकॉप्टर से सुरक्षित निकाला गया था।

वह एक साल से मेरठ और हरिद्वार में भटकती रही। मंगलवार को चंबा में लावारिस हालत में घूमते मिलने पर लोगों ने उसे पुलिस को सौंपा था। उधर, पुलिस का कहना है कि बालिका की गुमशुदगी कहीं दर्ज नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed