{"_id":"58ab08144f1c1b0753b233fc","slug":"rape-with-mentally-challenged-girl-in-haridwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"शर्मनाकः मदरसा शिक्षक और एक युवक ने किशोरी से किया दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शर्मनाकः मदरसा शिक्षक और एक युवक ने किशोरी से किया दुष्कर्म
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Tue, 21 Feb 2017 06:19 PM IST
विज्ञापन
rape
मानसिक रूप से अस्वस्थ एक किशोरी से कई माह तक दुष्कर्म होता रहा। किशोरी के गर्भ ठहरने पर पूरे मामले का खुलासा हुआ।
विज्ञापन
सौतेली मां ने एक मदरसा शिक्षक और एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
मामला रानीपुर क्षेत्र की एक बस्ती का है। क्षेत्र की रहने वाली पंद्रह वर्षीय एक किशोरी की दिमागी हालत ठीक नहीं है। किशोरी की मां ने दूसरी शादी कर ली थी और अब किशोरी दादा- दादी के संग रहती है।
दो दिन पहले किशोरी अपनी पहली मां से मिलने ज्वालापुर पहुंची। बेटी की हालत देखकर मां को अचंभा हुआ। महिला चिकित्सक से जांच कराने पर पता चला कि किशोरी तीन माह के गर्भ से है। जब किशोरी से मां ने बातचीत की तो उसने आपबीती बयां की।
विज्ञापन
तब खुलासा हुआ कि एक युवक रवि पुत्र जगपाल और मदरसा शिक्षक फरमान पुत्र जेहरान पिछले कई चार माह से दुष्कर्म कर रहे हैं। मां ने बेटी के साथ पहुंचकर रानीपुर पुलिस को घटनाक्रम से अवगत कराया।
विज्ञापन
एसएसआई मनोहर भंडारी ने बताया कि युवकों के खिलाफ रेप, पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मदरसा शिक्षक का पिता ही मदरसे में प्रधानाचार्य है। किशोरी का मेडिकल परीक्षण करा रहे हैं।