फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   rape with Maid in bageshwer

शादी का झांसा देकर नौकरानी को बनाया गर्भवती, फिर खुला राज

Tue, 06 Jun 2017 05:06 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागेश्वर
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागेश्वर Updated Tue, 06 Jun 2017 05:06 PM IST
विज्ञापन
rape with Maid in bageshwer
rape with maid

घर की नौकरानी पर मालिक का दिल आ गया। उसने शादी का झांसा देकर पहले उसे गर्भवती बनाया और फिर अपने वादे से मुकर ‌गया। नौकरानी ने जब यह राज सबके सामने खोला तो क्या हुआ आरोपी मालिक का अंजाम, जानिए...

विज्ञापन


मामला बागेश्वर जनपद का है। यहां एनएच में सविंदा पर काम करने वाले जेई लोकेश कुमार किराए के कमरे में दो अन्य साथियों के साथ रहता था। इस दौरान घर की सफाई के लिए उसने एक नौकरानी को रख लिया।
विज्ञापन


इस दौरान नौकरानी के प्रति लोकेश के मन में शैतान जाग गया। वह नौकरानी के साथ गलत काम के सपने दिन-रात ‌देखने लगा। एक दिन उसने हिम्मत की और नौकरानी को अपने पास बुलाया। उस वक्त घर में सिर्फ लोकेश और नौकरानी ही मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

लोकेश के बहकावे में आ गई नौकरानी और फिर...

rape with Maid in bageshwer
rape with maid

लोकेश को लगा कि यह सही वक्त है, नौकरानी के सामने अपने मंसूबे जाहिर करने को। उसने शादी करुंगा कहकर नौकरानी को अपने प्रेम पाश में फंसाया और फिर दुराचार किया। यह सिलसिला कई दिनों तक चलता रहा। जब लोकेश के अन्‍य साथी बाहर रहते। वह नौकरानी को बुलाकर गलत काम करता।

जब नौकरानी गर्भवती हो गई, तो उसने लोकेश के सामने शादी करने की बात कही। इस पर लोकेश पलट गया। ऐसे में पीड़िता ने पुलिस के पास गुहार लगाई। पीड़िता के मेडिकल जांच में गर्भवती की पुष्टि हुई।

आरोपी जेई को पुलिस ने 25 मई को गिरफ्तार किया था। जेई ने जिला न्यायालय में विशेष सत्र न्यायाधीश की अदालत में जमानत अर्जी लगाई थी, जिसमें सुनवाई हुई। सुनवाई में विशेष लोक अभियोजक पीसी टम्टा ने जमानत प्रार्थना पत्र का विरोध कर न्यायालय के सामने तर्क प्रस्तुत किए।

दोनों पक्षों को सुनने के बाद विशेष सत्र न्यायाधीश ने आरोपी जेई की जमानत अर्जी खारिज कर दी। आरोपी जेई देहरादून के डाकपत्थर विकासनगर का रहने वाला है। आरोपी जेई के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 व 506 सहित एससीएसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed