{"_id":"5b3796334f1c1bf16e8baa48","slug":"rape-with-girl-in-rishikesh-mother-file-police-complain","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहाने से घर बुलाकर किशोरी से दुष्कर्म, पीड़िता की मां ने दी तहरीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बहाने से घर बुलाकर किशोरी से दुष्कर्म, पीड़िता की मां ने दी तहरीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
Updated Sat, 30 Jun 2018 08:10 PM IST
विज्ञापन
rape
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र निवासी एक किशोरी से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। इस बाबत पाड़िता की मां की तहरीर पर कोतवाली में आरोपी अशोक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस के मुताबिक थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने पड़ोसी अशोक पर अपनी 15 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि अशोक ने पांच दिन पहले बहाने से बेटी को घर बुलाया था और जबरन दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
अशोक के डर से बेटी ने घर में कुछ नहीं बताया और गुमसुम रहने लगी। काफी पूछताछ के बाद किशोरी ने आपबीती बताई। कोतवाल प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि पीड़िता की मां ने शनिवार को कोतवाली में अशोक के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। अशोक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना के बाद से आरोपी फरार है। गिरफ्तारी के लिए आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश देने को पुलिस टीम गठित कर दी गई है। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन