पांच साल की मासूम से की दरिंदगी की सारी हदें पार, चीखें सुनकर पहुंचे लोग और फिर...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक ने एक पांच साल की मासूम के साथ दरिंदगी की सारी हदें पार कर डाली। तभी उसकी चीखें सुनकर वहां लोग पहुंच गए। युवक के बिस्तर पर बच्ची को देख लोगों ने जो किया आगे जानिए...
शहर कोतवाली की बिंदाल पुलिस चौकी क्षेत्र में एक पांच साल की नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। नाबालिग घर के बाहर खेलने निकली थी। इसी बीच पड़ोसी युवक उसे बहलाकर अपने कमरे में ले गया और दुष्कर्म किया।
बच्ची की चीख-पुकार सुनकर लोग युवक के कमरे में पहुंचे और उसे पकड़कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस के आरोपी नाबालिग को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
बताया गया कि बिंदाल पुलिस चौकी क्षेत्र में एक पांच साल की बच्ची घर के बाहर खेल रही थी।
बच्ची को अस्पताल में कराया भर्ती
इसी बीच पड़ोस में रहने वाला एक नाबालिग बच्ची को बहाने से अपने कमरे में बुला ले गया और उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। बच्ची की चीख सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए।
आक्रोशित लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद परिजन बच्ची को अस्पताल ले गए, जहां पर उसका उपचार कराया गया है। धारा चौकी प्रभारी विकास रावत ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है उसे किशोर न्यायालय में पेश किया जाएगा।