फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   rape with Eight year old girl in haridwar

रेप के बाद बच्ची की हत्या, पत्थरों से मुंह कुचला

Fri, 05 May 2017 09:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Fri, 05 May 2017 09:27 AM IST
विज्ञापन
rape with Eight year old girl in haridwar

हरिद्वार के रोड़ीबेलवाला में आठ साल की बच्ची के साथ हैवानियत का मामला सामने आया है। पहली कक्षा में पढ़ने वाली बच्ची से दुराचार के बाद पत्थर से कुचलकर उसकी हत्या कर दी गई।

विज्ञापन


बच्ची का खून से लथपथ शव धोबीघाट से बरामद हुआ। हालांकि पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पहले कुछ भी कहने से इनकार कर रही है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।      
विज्ञापन


चंडीघाट पुल के नीचे झुग्गी बस्ती निवासी एक महिला हरकी पैड़ी क्षेत्र में भीख मांगकर गुजारा करती है। उसका पति रिक्शा चलाता है। बृहस्पतिवार को महिला के साथ उसकी आठ साल की बेटी भी भीख मांगने के लिए यात्री बाहुल्य क्षेत्र रोड़ीबेलवाला में आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

भीख मांगने मां के साथ गई थी बच्ची

rape with Eight year old girl in haridwar

यहां भीड़ भाड़ में बच्ची अपनी मां से बिछुड़ गई। कुछ घंटों बाद धोबीघाट के करीब बच्ची का खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी फैल गई। बच्ची को ढूंढते हुए उसकी मां भी घाट पर आ पहुंची और बेटी को देखते ही बिलख उठी। हालांकि मौत का कारण और हैवानियत की इंतहा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद साफ हो पाएगी।       

अलबत्ता प्रथम दृष्टया दुराचार के बाद पत्थर से वार कर उसकी हत्या की गई है। घटनास्थल का जायजा लेने पहुंचे एसपी सिटी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि दुराचार और हत्या के बारे में पोस्टमार्टम के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

​बच्ची के शव देखकर ऐसा शक जरूर हो रहा है। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराते हुए आरोपी की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। वहीं एसएसपी कृष्ण कुमार वीके का कहना है कि घटना हुई है, इसकी बारीकी से जांच की जा रही है। कुछ संदिग्धों को चिन्हित भी किया जा रहा है।    

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed