फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   rape with canadian woman in rishikesh.

तीर्थनगरी शर्मसार: कनाडा की महिला से दोस्ती गांठकर की घिनौनी हरकत, ऑनलाइन मुकदमा दर्ज

Thu, 05 Jan 2017 10:52 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, ऋषिकेश
ब्यूरो/ अमर उजाला, ऋषिकेश Updated Thu, 05 Jan 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
rape with canadian woman in rishikesh.
रेप - फोटो : demo pics

तीर्थनगरी ऋषिकेश घूमने आई एक विदेशी महिला से छेड़छाड़ और दुराचार का शर्मनाक मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोपी युवक के खिलाफ ऑनलाइन केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन


लक्ष्मण झूला थाना पुलिस के मुताबिक कनाडा की एक महिला 14 दिसंबर को लक्ष्मण झूला घूमने आई थी। इसी दौरान राहुल नाम का एक युवक उसके संपर्क में आया। दोस्ती गांठने के बाद हाईवे पर एक निर्माणाधीन पुल के पास ले गया।
विज्ञापन


महिला का आरोप है कि युवक ने बदनीयती से उसके साथ छेड़छाड़ की और जबरन कुकृत्य किया। शहर में अनजान होने के कारण वह किसी से आपबीती कह नहीं सकी और कनाडा लौट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

प‌‌ढिए, कब-कब हो चुके हैं विदेशी सैलानी‌ शिकार

rape with canadian woman in rishikesh.
rape

थाना प्रभारी निरीक्षक बीएल भारती ने बताया कि महिला द्वारा ऑनलाइन तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हुलिया के आधार पर आरोपी राहुल के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। हालांकि तहरीर में राहुल के पते आदि का जिक्र नहीं है।

विदेशियों से जुड़े मामले
25 जुलाई 2011 नीरगड्डू झरने पर रसियन महिला से लूटपाट का प्रयास।
24 अगस्त 2011 लक्ष्मण झूला-बैराज मार्ग पर मैक्सिकन महिला से दुराचार, युवक गिरफ्तार।
4 दिसबंर 2013 नीलकंठ पैदल मार्ग पर यूएसए नागरिक महिला से दुराचार का प्रयास, फक्कड़ बाबा गिरफ्तार।
22 जून 2014 तपोवन बाबा मसाज सेंटर में जापानी महिला से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार।
5 नवंबर 2016 तीर्थनगरी में ऑटो चालक ने विदेशी युवती से छेड़छाड़ की, फरार।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed