{"_id":"59182cdf4f1c1b231f855366","slug":"rape-with-a-minor-girl-in-haridwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"अकेला देखकर पड़ोसी के मन में जागा शैतान, घर में घुसा और...","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अकेला देखकर पड़ोसी के मन में जागा शैतान, घर में घुसा और...
ब्यूरो/ अमर उजाला, मंगलौर
Updated Sun, 14 May 2017 03:39 PM IST
विज्ञापन
Demo Pic
मामला हरिद्वार जनपद स्थित मंगलौर की है। जानकारी के अनुसार कोतवाली के एक गांव में एक किसान के घर रहने वाले कृषि मजदूर की नाबालिग पुत्री 11 मई को घर में अकेली थी तभी पड़ोस में रहने वाला एक युवक उसके कमरे में घुस आया।
विज्ञापन
आरोपी ने नाबालिग के साथ जबरन दुराचार कर डाला। बाद में वह नाबालिक को धमकाते हुए मौके से फरार हो गया। बाद में जब परिजन घर पहुंचे तो नाबालिग ने सारा मामला उन्हें बताया।
विज्ञापन
पहले तो गांव मे ही मामले को निपटाने का प्रयास किया गया। लेकिन फिर नाबालिग के परिजनों ने कोतवाली पहुंच कर पुलिस को आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन