फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   rape in the name of job

नौकरी के नाम पर किया दुराचार, पुलिस पीछे पड़ी

Thu, 06 Feb 2014 10:38 AM IST
अमर उजाला, हरिद्वार
अमर उजाला, हरिद्वार Updated Thu, 06 Feb 2014 10:38 AM IST
विज्ञापन
rape in the name of job

सामूहिक दुराचार की वारदात के आरोपित की धरपकड़ को रानीपुर पुलिस की टीम नोएडा रवाना हो गई है। गिरफ्त में आए लेबर कांट्रेक्टर को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


मंगलवार को सिडकुल से सटे गांव की युवती को नौकरी का झांसा देकर अस्मत लूट ली गई थी। लेबर कांट्रैक्टर अमर सिंह पुत्र अरविन्द सिंह निवासी गांव खुचमा, चंदौली यूपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था जबकि उसका साथी अभय निवासी छपरा बिहार हाल निवासी नोएडा यूपी फरार हो गया था।
विज्ञापन


पुलिस टीम दिल्ली रवाना
युवती व लेबर कांट्रैक्टर मौजूदा समय में एक ही गांव में रहते हैं। देर रात हुई पूछताछ में लेबर कांट्रेक्टर ने पुलिस को बताया कि अभय की मुलाकात एक परिचित के माध्यम से हुई थी। अभय अक्सर उसके परिचित के यहां आता जाता रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसआई विद्याभूषण सिंह नेगी ने बताया कि अभय का पूरा पता ठिकाना तस्दीक नहीं हो पाया है। एक पुलिस टीम नोएडा के लिए रवाना हो गई है। अभय किस फैक्ट्री में कार्यरत है उसकी खोजबीन की जाएगी।


मेडिकल के लिए भेजा
युवती का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। एसएसआई विद्याभूषण ने बताया कि सरकारी महिला अस्पताल में ये प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी।

पांच लाख सहायता की मांग
राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष संतोष चौहान ने गांव पहुंचकर पीड़ित युवती व उसके परिजनों से मुलाकात की। मौके पर पूर्व अध्यक्षा ने कहा कि महिला संबंधी अपराध की बढ़ती घटनाएं चिंता का विषय है।

प्रदेश सरकार से पीड़ित परिवार को सहायतार्थ पांच लाख रुपये देने की मांग उठाई। इस दौरान सुनीता सैनी, सुभद्रा आर्य, ममता मौजूद रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed