{"_id":"3bd79faa643f322cf9d1bc6c269e8d8d","slug":"rape-in-purola","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी में गई किशोरी के साथ दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी में गई किशोरी के साथ दुष्कर्म
अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 16 Dec 2013 10:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी देहरादून में शादी समारोह में गई एक किशोरी के साथ बलात्कार का मामला प्रकाश में आया है। डीएम के निर्देश पर राजस्व उपनिरीक्षक ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश देना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
खेतों में ले जाकर किया दुराचार
एक गांव की किशोरी 10 दिसंबर को शादी समारोह में किसी अन्य गांव गई थी। आरोप है कि गांव के युवक किरेंद्र सिंह ने उसे खेतों में ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया।
विज्ञापन
पीड़िता ने तीन दिन बाद घटना की जानकारी अपनी मां को दी। इसके बाद पीड़िता के पिता ने पुलिस को तहरीर दी।
डीएम से शिकायत पर हुई कार्रवाई
कार्रवाई न होने पर पीड़िता के पिता ने डीएम से शिकायत की। डीएम के निर्देश पर राजस्व उप निरीक्षक बीएल शाह ने आरोपी युवक के विरुद्ध भादंसं की धारा 376 और 506 में मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। एसडीएम आरके पांडेय ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए राजस्व पुलिस ने दबिश देनी शुरू कर दी है।