फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   rape in haridwar

बंधक बनाकर एक साल तक करता रहा दुराचार

Sat, 07 Dec 2013 06:39 PM IST
अमर उजाला, हरिद्वार
अमर उजाला, हरिद्वार Updated Sat, 07 Dec 2013 06:39 PM IST
विज्ञापन
rape in haridwar

उत्तराखंड के हरिद्वार में देवरिया (उत्तर प्रदेश) की नाबालिग किशोरी को बंधक बनाकर दुराचार करने के आरोपी को सजा सुनाई गई है।

विज्ञापन


दुष्कर्म करने के आरोपित फैक्ट्रीकर्मी संतोष पुत्र रघुनाथ निवासी गांव खांडीपाडा फेफना बलिया को शनिवार को जेल भेज दिया गया। वारदात में शामिल महिला पूजा व दो अन्य आरोपितों तक पहुंचने को पुलिस हाथ पांव पटक रही है।


कोर्ट में दिए थे बयान
पीड़ित किशोरी के कोर्ट में अपने बयान दर्ज कराए है। शुक्रवार को विष्णुलोक कालोनी में बंधक बनाई गई किशोरी ने स्थानीय लोगों की मदद से कोतवाली पहुंचकर पूरे घटनाक्रम का सिलसिलेवार खुलासा किया था।

विज्ञापन


देवरिया के गांव पिंडी लार निवासी किशोरी ने आरोप जड़ा था कि बीते एक वर्ष से संतोष नामक युवक उसे बंधक बनाकर दुष्कर्म कर रहा है।

विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज
इतना ही नहीं जैसे तैसे यहां से निकलकर वह नवां शहर बलिया में अपनी बहन के घर पहुंची थी, पर संतोष के दो साथी उसे वहां से भी जबरन ले आए थे।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित को हिरासत में ले लिया था। देर रात पीड़िता ने प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था।

कंपनियों में करता था काम
कोतवाली प्रभारी महेश चंद्र जोशी ने बताया कि बीते छह वर्ष से यहां रहकर एक औद्योगिक इकाई में कार्यरत रहे आरोपित संतोष को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किशोरी के बयान कोर्ट में दर्ज कराए गए है। किशोरी अपने घर जाएगी या नारी निकेतन, कोर्ट से इस दिशा में आदेश मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

बताया कि किशोरी को आरोपित को सौंपने वाली महिला पूजा व यहां उसे जबरन लाने वाले दो अन्य आरोपितों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उनकी तलाश में जल्द एक टीम दिल्ली व बलिया के लिए रवाना होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed