फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   rape by priest

नाबालिग को बंधक बना धर्मगुरू ने किया गैंगरेप

Wed, 28 May 2014 07:59 AM IST
अमर उजाला, रुड़की
अमर उजाला, रुड़की Updated Wed, 28 May 2014 07:59 AM IST
विज्ञापन
rape by priest

क्षेत्र की एक महिला ने सहारनपुर के एक धर्मगुरु, उसके पुत्र समेत पांच लोगों के खिलाफ नाबालिग पुत्री को बंधक बनाकर रेप करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सहारनपुर ट्रांसफर कर दिया है।

महिला मुकदमा दर्ज कराने के लिए कई दिन से कोतवाली के चक्कर काट रही थी। महिला का आरोप है कि उसकी दो नाबालिग बेटियों को एक परिचित महिला के माध्यम से सहारनपुर निवासी धर्मगुरु डेविड जॉनसन ले गया था।

विज्ञापन

बचकर आई छोटी पुत्री ने सुनाई कहानी

rape by priest

महिला ने बताया क‌ि तय हुआ था क‌ि उसकी बेटियों को खाने-रहने के साथ घरेलू कामकाज करने की एवज में तनख्वाह दी जाएगी। लेकिन वापस लौट आई उसकी छोटी पुत्री ने आपबीती बताई।

बताया कि उसकी बड़ी बेटी को बंधक बनाकर धर्मगुरु डेविड जॉनसन, उसका पुत्र जॉनसन, उनके मित्र खान, पाटी और बिट्टू लगातार दो माह से रेप कर रहे हैं।

कोतवाली प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि घटनास्थल सहारनपुर की सदर कोतवाली क्षेत्र का है, इसलिए मुकदमा वहीं ट्रांसफर कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed