{"_id":"0c0c9f659b70d225724cf7d2919a51f1","slug":"rape-by-doctor-with-married-woman-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाज कराने गई विवाहिता से डॉक्टर ने कर डाला रेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इलाज कराने गई विवाहिता से डॉक्टर ने कर डाला रेप
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर (हरिद्वार)
Updated Thu, 27 Aug 2015 02:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार के लक्सर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता के साथ डॉक्टर ने इलाज का झांसा देकर दुराचार किया। विवाहिता अपने मायके पहुंची थी।
विज्ञापन
आराम न होने पर मायके वाले जब विवाहिता को रुड़की ले गए तो डॉक्टर ने दुराचार की जानकारी परिजनों को दी। पुलिस ने विवाहिता के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ दुराचार का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की शादी पड़ोस के गांव में हुई थी। कुछ दिन पहले विवाहिता अपने मायके में रहने आई थी। इसी बीच तबियत खराब होने पर वह दवाई लेने क्षेत्र के एक गांव रणसुरा खुर्द गई थी।
विज्ञापन
दूसरे डॉक्टर के पास ले गए तो चला पता
यहां एक झोलाछाप डॉक्टर से कई दिन इलाज के बाद तबियत में सुधार न होने पर मायके वाले उसे रुड़की के एक अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने विवाहिता के साथ दुराचार की आशंका जताई। मायके वालों की पूछताछ में विवाहिता ने बताया कि रणसुरा खुर्द में डॉक्टर की दुकान चलाने वाले मखियाली निवासी नफीस ने उसके साथ दुराचार किया है।
आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
परिजन विवाहिता को लेकर सीधे कोतवाली लक्सर पहुंचे और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी जयदेव आर्य ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दुराचार का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। विवाहिता का मेडिकल परीक्षण कराते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।