फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   rape and murder in udham singh nagar.

उत्तराखंडः रेप के बाद विधवा की गला काट कर निर्मम हत्या

Mon, 10 Aug 2015 01:29 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, जसपुर (ऊधमसिंह नगर)
ब्यूरो / अमर उजाला, जसपुर (ऊधमसिंह नगर) Updated Mon, 10 Aug 2015 01:29 PM IST
विज्ञापन
rape and murder in udham singh nagar.

उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर के एक गांव में रेप के बाद विधवा की गला काटकर हत्या कर दी गई। उसका शव गन्ने के खेत में नग्नावस्था में मिला।

विज्ञापन


इसकी सूचना पर गुस्साए ग्रामीण शव को लेकर धरमपुर पुलिस चौकी पहुंचे और जमकर हंगामा किया। पुलिस अधिकारियों से हत्यारों को शीघ्र पकड़ने का आश्वासन मिलने पर लोग शांत हुए।
विज्ञापन


45 वर्षीय विधवा दो किमी दूर अपने खेत में रविवार को धान देखने गई थी। दोपहर तक उसके घर न लौटने पर परिजनों को चिंता हुई तो उन्होंने ढूंढ खोज की। इस दौरान किसी ग्रामीण ने उसका शव नग्न हालत में गन्ने के खेत में पड़े होने की सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर ग्रामीणों मौके पर पहुंचे और शव को धरमपुर पुलिस चौकी ले आए।

सामूहिक दुष्कर्म की आशंका

rape and murder in udham singh nagar.

ग्रामीणों ने शव को चौकी के सामने रखकर महिला के हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया।

इस बीच, सीओ प्रकाश चन्द्र आर्य एवं कोतवाल डीआर आर्य भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस के हत्यारों को जल्द पकड़ने के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए और शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। इसके बाद सीओ एवं कोतवाल ने मौके पर जाकर घटनास्थल का निरीक्षण किया।

आशंका जताई जा रही है कि हत्यारों ने पहले महिला के साथ धान के खेत में हाथापाई की और उसे किसी धारदार हथियार से घायल कर सामने गन्ने के खेत में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। जिस ढंग से महिला की निर्मम हत्या की गई है उससे वारदात में दो या दो से अधिक लोगों के शामिल होने की आशंका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed