बच्ची हत्याकांड: सबूत जुटाने मासूम के गांव पहुंची पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारायणबगड़ में बच्ची के साथ दुराचार और हत्या के मामले में बृहस्पतिवार को पुलिस बच्ची के गांव पहुंची और ग्रामीणों से पूछताछ की। ग्रामीणों ने कहा कि आरोपी अब तक गांव में कई अपराधों को अंजाम दे चुका है। उन्होंने पुलिस से आरोपी के घर की तलाशी लेने के साथ-साथ वारदात में प्रयुक्त स्कूटी की जांच करने की मांग की।
घटना की जांच करने के लिए थाना प्रभारी देवराज शर्मा, महिला उपनिरीक्षक आशा पंचम सहित अन्य पुलिस अधिकारी बच्ची के गांव पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों से पूछताछ की। ग्रामीणों ने कहा कि आरोपी के घर की तलाशी ली जानी चाहिए।
मामले के जांच अधिकारी पुलिस उपाधीक्षक जगदीश चंद्र यादव ने बताया कि मामले में गहन छानबीन की जा रही है, जिससे घटनास्थल से लेकर बच्ची के गांव और आने वाले राहगीरों से भी जरूरी पूछताछ की जा रही है। जरूरत पड़ने पर आरोपी के घर की तलाशी और गांव में पूछताछ की जाएगी। वहीं बच्ची के परिजनों को सांत्वना देने सैकड़ों लोग गांव पहुंच रहे हैं। बृहस्पतिवार को प्रमुख अंशी नेगी, मनवीर रावत, दलवीर नेगी, प्राथमिक शिक्षक संगठन के ब्लाक अध्यक्ष कुंवर सिंह और मंत्री बीरेंद्र रौतेला ने गांव पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी।
सीएम को ज्ञापन, फांसी देने की मांग
बच्ची की निर्मम हत्या के मामले में विभिन्न सामाजिक संगठनों ने विरोध जताया और सीएम हरीश रावत से आरोपी को फांसी देने की मांग की। युवा कांग्रेस महासचिव देवेंद्र रावत, सुनील चमोली लोक जागृति संस्था विकास संस्था सचिव जितेंद्र कुमार, कांग्रेस नगर अध्यक्ष हरीश सती, निर्माण सलाहकार समिति सदस्य राजा चौहान, लंगासू व्यापार संघ अध्यक्ष कैलाश खंडूड़ी आदि ने कहा कि आरोपी को जल्द से जल्द कड़ी सजा मिलनी चाहिए। वहीं गैरसैंण में संविदा एएनएम संगठन और निजी विद्यालय संगठन ने भी मामले में कार्रवाई की मांग की।
राजस्व-रेगुलर पुलिस के बीच हो बेहतर तालमेल
बृहस्पतिवार को थराली के विधायक डॉ. जीतराम ने अधिकारियों की बैठक ली। सुरक्षा व्यवस्था पर असंतोष जताते हुए विधायक डा. जीतराम ने कहा कि राजस्व और रेगुलर पुलिस के बीच बेहतर तालमेल होना चाहिए ताकि अपराध होने पर त्वरित कार्रवाई हो सके। बैठक में एसडीएम अनूप नौटियाल, थाना प्रभारी देवराज शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।