{"_id":"5af1adb04f1c1b5c098b8ba4","slug":"rape-after-kidnapping-in-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दिन से गायब नाबालिग इस हालत में घर आई वापस कि परिजनों के पैरों तले खिसकी जमीन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चार दिन से गायब नाबालिग इस हालत में घर आई वापस कि परिजनों के पैरों तले खिसकी जमीन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 08 May 2018 07:31 PM IST
विज्ञापन
rape
रायपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की का अपहरण कर दुराचार का मामला सामने आया है। अपहरण के चार दिनों बाद पुलिस ने बरामद पीड़िता को किया था। बरामदगी के बाद पीड़िता ने अपने साथ हुए दुराचार की बात मां को बताई। इसके बाद नाबालिग की मां की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
रायपुर थाने के इंस्पेक्टर रायपुर हेमेंद्र सिंह नेगी के अनुसार क्षेत्र की झुग्गी झोपड़ी में रहकर एक परिवार मजदूरी कर गुजर बसर करता है। बीते दिनों इसी परिवार की 14 वर्षीय नाबालिग लड़की संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। इस बाबत परिजनों ने एक मई को गुमशुदगी दर्ज कराई थी। जांच के दौरान मामला अपहरण का निकला।
विज्ञापन
इसके बाद गुमशुदगी को अपहरण की धारा में तरमीम कर दिया गया। इस मामले में चार मई को लड़की को बरामद कर क्षेेत्र के ही दीपक नाम के युवक को नामजद किया गया। घर पहुंचकर नाबालिग ने दुराचार किए जाने की बात अपनी मां बताई। इसके बाद नाबालिग की मां की तहरीर पर आरोपी दीपक पर अपहरण और पॉक्सो एक्ट आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश में उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन