{"_id":"d9ce004f58beba539ebd538d594b1c66","slug":"puspa-murder-mystery","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुष्पा हत्याकांड कब होगा खुलासा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुष्पा हत्याकांड कब होगा खुलासा
अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 17 Oct 2013 11:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहुचर्चित पुष्पा सकलानी हत्याकांड मामले में सीबीआई दस माह बाद भी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है। इससे नाराज वकीलों ने मंगलवार जिलाधिकारी कार्यालय में धरना दिया।
विज्ञापन
धरने पर बैठे बार एसोसिएशन पदाधिकारियों ने कहा पुष्पा सकलानी हत्याकांड के खुलासे के लिए सीबीआई की नई टीम गठित की जाए।
कोर्ट में चार्जशीट दाखिल नहीं कर पाई
बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष ओपी सकलानी की पत्नी पुष्पा सकलानी की 16 अक्तूबर वर्ष 2012 को उनके निवास पर गला रेतकर हत्या कर दी गई थी, लेकिन शुरूआत में पुलिस तय समय पर इस मामले में कोर्ट में चार्जशीट दाखिल नहीं कर पाई थी।
विज्ञापन
जिससे आरोपियों को कोर्ट से जमानत मिल गई। पुलिस के बाद मामले की जांच सीबीआई को सौंपी गई, लेकिन सीबीआई अब तक हत्यारों के चेहरों से नकाब नहीं उठा पाई है।
विज्ञापन
सीबीआई की अनुभवी टीम गठित
बार एसोसिएशन के सचिव रघुवीर सिंह कठैत ने कहा कि सीबीआई की जो टीम मामले की जांच कर रही है, उसमें कुछ अधिकारी पुलिस से प्रतिनियुक्ति पर हैं।
मामले में जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ा जा सके इसके लिए सीबीआई की अनुभवी टीम गठित की जानी चाहिए। दून बार एसोसिएशन ने धरने के बाद जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा।
धरना देने वालों में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र पुंडीर, उपाध्यक्ष दीपक कुमार, भानू प्रताप सिसौदिया, आलोक घिल्डियाल, रवींद्र जुगरान, ओपी सकलानी आदि शामिल थे।