फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   prostitution racket running in haridwar Ashram.

हरिद्वारः आश्रम में चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का खुलासा

Fri, 04 Dec 2015 04:23 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरिद्वार Updated Fri, 04 Dec 2015 04:23 PM IST
विज्ञापन
prostitution racket running in haridwar Ashram.

हाथरस की एक किशोरी से जिस्म फरोशी कराने का मामला सामने आया है। हरिद्वार पुलिस ने जिस्मफरोशी करा रहे एक युगल को धर दबोचा।

विज्ञापन


नगर पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि भूपतवाला की मुखिया गली के अखंड गीता मंदिर गोशाला आश्रम में एक किशोरी को युगल ने रखा हुआ था। आरोपी देवकी नंदन शर्मा, उसकी कथित पत्नी मिथलेश निवासी डंडेवाला मोहल्ला कस्बा बिलारी जिला मुरादाबाद किशोरी से जिस्मफरोशी करा रहे थे।

देवकीनंदन भी किशोरी के साथ रेप करता चला आ रहा था। एसपी सिटी ने बताया कि पिता की मौत के बाद आर्थिक तंगी के चलते पिछले साल किशोरी हाथरस के ही खुशी ब्यूटी पार्लर में ब्यूटीशियन का कार्य सीख रही थी। तब पार्लर संचालिका प्रेमवती, उसका पति तेजवीर उसे दिल्ली ले गए थे।
विज्ञापन


जहां तेजवीर ने उसके साथ रेप किया था। फिर तेजवीर के पुत्र भानु ने भी उसे हवस का शिकार बनाया था।

ऐसे खुला मामला

prostitution racket running in haridwar Ashram.

बताया कि भानु ही किशोरी को यहां लाया था और चंडीघाट चौक के पास एक आश्रम में उसकी मुलाकात देवकीनंदन से हुई थी। अक्तूबर माह से किशोरी देवकीनंदन के साथ ही रह रही थी। तब से वह उसके साथ रेप कर रहा था।

आरोपी देवकीनंदन और उसकी कथित पत्नी मिथलेश उससे जिस्मफरोशी करा रहे थे। एसपी सिटी के अनुसार किशोरी की शिकायत पर युगल एवं हाथरस के परिवार के खिलाफ प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। युगल के कमरे से एक देसी तमंचा भी बरामद हुआ है। युगल को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा गया है।

किशोरी के हलक से आवाज नहीं निकल रही थी लेकिन कथित पति-पत्नी के बीच हुए विवाद से ही पूरे मामले से पर्दा उठ गया। दरअसल, देवकीनंदन की पत्नी बनकर रही मिथलेश के बीच किशोरी को लेकर ही विवाद हुआ।

मिथलेश ने किशोरी के साथ संबंध बनाने पर ऐतराज जताया। फिर बात ऐसी बिगड़ी की मिथलेश ने पुलिस का दरवाजा खटखटाया। लेकिन उसने यह नहीं सोचा था कि वह भी कानून के शिकंजे में फंस जाएगी। उसने देवकीनंदन की पूरी पोल पट्टी खोलकर रख दी और फिर पुलिस ने किशोरी को मुक्त करा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed