{"_id":"a481f0a1f5691052de5602b219b7db10","slug":"property-dealer-daughter-killed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादूनः प्रॉपर्टी डीलर की बेटी की बेरहम हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
देहरादूनः प्रॉपर्टी डीलर की बेटी की बेरहम हत्या
टीम डिजिटल / अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 21 Jun 2015 01:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून के पटेलनगर थाना इलाके के पाम सिटी में प्रॉपर्टी डीलर केके अरोरा की बेटी शालू को किसी ने मौत के घाट उतार दिया। मृतका की उम्र 16 साल है और वह ओलंपस स्कूल में 12वीं की छात्रा थी। घटना को शनिवार की देर रात अंजाम किया।
विज्ञापन
बताया गया कि शालू के सिर पर किसी हथियार से प्रहार कर उसकी हत्या की गई है। घर के ड्रॉइंगरूम में रात 12 बजे शालू पढ़ रही थी। सुबह 6 बजे जब घर के लोगों की नींद खुली तो शालू की लाश गैलेरी में पड़ी थी।
विज्ञापन
रात के वक्त घर में माता पिता और छोटी बहन और एक भाई दूसरे कमरे में सो रहे थे। सूचना पाकर एसएसपी पुष्पक ज्योति एसपी सिटी अजय सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। हत्या में घरवालों का हाथ हो सकता है।
विज्ञापन
पड़ोस में रहने वाला चंडीगढ़ का युवक रवि राजपूत भी गायब है। पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस ने कई मोबाइल नंबर सेर्विलांस पर लगाए हैं।