{"_id":"fc0f059c55b64b6fa4600a0ec94d84bd","slug":"pradhan-s-husband-killed-in-tehri-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झगड़ा सुलझाने गए प्रधानपति की गला घोंटकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
झगड़ा सुलझाने गए प्रधानपति की गला घोंटकर हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, कीर्तिनगर (टिहरी)
Updated Sat, 14 Mar 2015 11:07 PM IST
विज्ञापन
टिहरी की देवप्रयाग तहसील के अकरी पट्टी में विवाद सुलझाने गए न्यूली गांव के प्रधानपति को हमलावरों ने गला घोंटकर मार डाला। मामले में राजस्व पुलिस ने एक ही परिवार के चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। प्रधान संगठन ने भी मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।
विज्ञापन
शिकायत पर पहुंचे थे प्रधानपति
बताया गया कि अकरी पट्टी के न्यूली गांव निवासी बलराम पुत्र सत्यप्रसाद और प्रेमलाल पुत्र नौरतू में जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। शुक्रवार को विवाद बढ़ने पर बलराम शिकायत लेकर ग्राम प्रधान विमला देवी के घर पहुंचा।
विज्ञापन
विवाद सुलझाने के लिए विमला देवी के पति रतनदास मौके पर पहुंचे। बलराम का कहना है कि रतनदास के पहुंचते ही प्रेमलाल और उसकी पत्नी मंजू देवी ने अपने दो बेटों के साथ मिलकर हाथापाई शुरू कर दी और रतनदास (50) का गला घोंट दिया।
विज्ञापन
डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
बलराम व रतनदास के भाई मोहनदास ने किसी तरह रतनदास को उनके चंगुल से छुड़ाया। उसे बेहोशी की हालत में बेस चिकित्सालय लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
नायब तहसीलदार महावीर प्रसाद बिजल्वाण ने बताया कि मृतक के भाई की शिकायत पर प्रेमलाल, उसकी पत्नी मंजू देवी और बेटों दीपक और राकेश के खिलाफ हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।