35 लाख की हेराफेरी, पोस्टमास्टर समेत दो सस्पेंड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार के लक्सर में डाक विभाग में 35 लाख रुपए की हेराफेरी का मामला सामने आने से डाक विभाग में हड़कंप मचा है। हेराफेरी के आरोप में लक्सर के पोस्टमास्टर और ज्वालापुर के खजांची को निलंबित कर दिया है। विभागीय जांच में अब तक तीन नाम सामने आए हैं।
जांच में नाम सामने आने पर मामले में एक पोस्टमास्टर को पहले ही निलंबित किया जा चुका है। डाक विभाग के प्रवर अधीक्षक ने बृहस्पतिवार को दोनों कर्मचारियों के निलंबन की पुष्टि की है।
ज्वालापुर कोतवाली में बीती 10 फरवरी को डाक निरीक्षक अनूप सिंह ने ज्वालापुर डाकघर की शाखा आर्यनगर के पोस्टमास्टर रामआधार राम के खिलाफ 35 लाख रुपये का गबन का मुकदमा दर्ज कराया था। इसी दिन रामआधार राम को निलंबित कर दिया गया।
खातों में हेराफेरी कर उड़ाए 35 लाख
बताया जा रहा है कि उसने वर्ष 2011 से तैनाती के बाद से जमाधारकों के खातों में हेराफेरी की। जांच में ज्वालापुर उपडाकघर के तत्कालीन पोस्टमास्टर आरडी सिंह (वर्तमान में लक्सर में तैनात) और ज्वालापुर के उपडाकघर के खंजाची प्रदीप कुमार के नाम भी सामने आए।
इन्हें 18 फरवरी को निलंबित किया गया है। मुख्यालय देहरादून के प्रवर अधीक्षक डाकघर पीएन भट्ट ने पोस्टमास्टर और खजांची के निलंबन की पुष्टि की है।
क्या था मामला
डाक विभाग की ओर से विभागीय जांच में 35 लाख का कैश कम होने का मामला सामने आया था। वर्ष 2013 में मामला सामने आने पर डाक परिमंडल देहरादून की ओर से जांच की जा रही थी। अब इस मामले पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की गई है।