{"_id":"e2cbcd68160f73d46db5a3dc7e514482","slug":"police-torture-a-boy","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने तोड़ा हाथ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने तोड़ा हाथ
अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Wed, 06 Nov 2013 07:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के हरिद्वार पुलिस पर सनसनीखेज आरोप लगा है। वहां पुलिस कर्मियों ने मामूली बात पर युवक को हाथ तोड़ दिया।
विज्ञापन
सट्टेबाजी की सूचना पर दबिश को पहुंची पुलिस को देखकर भागे एक युवक का दीवार से गिरने पर हाथ टूट गया। वहीं युवक के परिजनों ने पुलिस पर युवक को धक्का मारकर गिराने का आरोप लगाते हुए ज्वालापुर कोतवाली में हंगामा किया। सीओ सिटी के द्वारा जांच कर कार्रवाई का आश्वासन देने पर ही युवक के परिजन माने।
सट्टेबाजी की सूचना पर दबिश
मंगलवार की देर रात को ज्वालापुर कोतवाली पुलिस को सूचना मिली की लोधा मंडी में कुछ युवक सट्टेबाजी लगा रहे है। कार्रवाई करने को पहुंची रेल चौकी पुलिस को देखकर वहां पर बैठे युवक दीवार कूदकर भागने लगे। जिसमें दो दिन युवक तो भाग निकले, लेकिन सचिन पुत्र ऋषिपाल निवासी लोधा मंडी का दीवार से कूदने पर हाथ टूट गया। जैसे ही सचिन के परिजनों की इसकी सूचना मिली तो वह ज्वालापुर कोतवाली में पहुंच गए।
विज्ञापन
परिजनों ने काटा हंगामा
दर्जनों लोगों की संख्या में पहुंचे लोगों ने पुलिस पर सचिन को दीवार से फेंकने का आरोप लगाते हुए देर रात तक हंगामा काटा और पुलिस के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते रहे। देर रात को सीओ सिटी जोधराम जोशी ज्वालापुर कोतवाली में पहुंचे और सचिन के परिजनों को जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
इसके बाद ही परिजन माने। वहीं सचिन को इलाज के लिए पीठ बाजार में स्थित एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। ज्वालापुर कोतवाली के कार्य प्रभारी गणेश मनोला ने बताया लिखित में शिकायत नहीं मिली है।