{"_id":"4189863a91aa307cb7b9395dda7807fa","slug":"police-take-dna-sample-of-rapist","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मनगरी में रेपः पांच संदिग्धों के डीएनए सैंपल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धर्मनगरी में रेपः पांच संदिग्धों के डीएनए सैंपल
कुणाल दरगन/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Fri, 10 Jan 2014 09:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश को हिलाकर रख देने वाले छात्रा के रेप और हत्याकांड में पुलिस ने प्रकाश में आए पांच संदिग्धों के डीएनए सैंपल कब्जे में लिए हैं।
विज्ञापन
संदिग्धों के डीएनए सैंपल को छात्रा की वेजाइनल स्वैप की रिपोर्ट में सामने आने वाले डीएनए से क्रॉस चेक कराया जाएगा। हत्याकांड के चौथे दिन भर भी करीब तीस संदिग्धों से लंबी पूछताछ का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन
डीआईजी खुद कर रहे पूछताछ
डीआईजी रेंज अमित सिन्हा व एसएसपी राजीव स्वरुप पुलिस चौकी पर स्वंय संदिग्धों से पूछताछ में जुटे है। अब तक प्रकाश में आए पांच संदिग्धों के डीएनए सैंपल कब्जे में लिए गए है।
विज्ञापन
सूत्रों की माने ये सभी संदिग्ध गांव व आस पास के गांवों के निवासी है। एसएसपी राजीव स्वरुप ने डीएनए सैंपल लेने की पुष्टि करते हुए बताया कि इन डीएनए का विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम उस डीएनए से मिलान करेगी जो छात्रा के वेजाइनल स्वैप से पाए जाएंगे।
संदिग्धों की पहचान गुप्त
डीएनए सैंपलों के संदिग्धों की पहचान के सवाल पर एसएसपी ने कुछ भी कहने से इंकार किया। एसएसपी ने बताया कि चौथे दिन भी तीस संदिग्धों से पूछताछ की जा चुकी है।
होमीसाइड सेल, एसओजी व एसआईटी की टीमें लगातार हत्याकांड के खुलासे की दिशा में कार्य कर रही है। एसएसपी की माने तो पुलिस को हत्याकांड के खुलासे को कई क्लू मिले है, पर जल्दबाजी करना ठीक नहीं होगा।
अधिकारियों की धमक से डोल रही चौकी
देहात की जिस पुलिस चौकी पर यदा कदा ही कोई अफसर आता जाता रहा हो अब वो चौकी अधिकारियों की धमक से डोल रही है।
डीजीपी, एडीजी तक चौकी पर पहुंच डेरा डाल चुके है। डीआईजी रेंज तीन दिन से चौकी पर बैठकर हत्याकांड की मॉनीटरिंग कर रहे हैं।