{"_id":"59946f574f1c1b8f4e8b45eb","slug":"police-recoverd-alcohal-from-a-car-and-accuse-abscond","type":"story","status":"publish","title_hn":"गलत काम के लिए जा रहे थे चाची और भतीजा, पुलिस ने रुकवाया तो भागने लगे, फिर...","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गलत काम के लिए जा रहे थे चाची और भतीजा, पुलिस ने रुकवाया तो भागने लगे, फिर...
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Thu, 17 Aug 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
crime demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गलत काम के लिए चाची और उसका भतीजा कार में जा रहे थे। पुलिस को शक हुआ तो उन्होंने कार रुकवा ली। डर के मारे दोनों कार छोड़कर भागने लगे। फिर क्या हुआ जानिए...
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर पुलिस चेकिंग अभियान चला रही थी। कनखल पुलिस को सूचना मिली की एक महिला और पुरुष शराब की बड़ी खेप सप्लाई करने के लिए अपने घर में लेकर जा रहे हैं। सूचना मिलते ही जगजीतपुर चौकी प्रभारी डीपी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और चौथाई मोहल्ला रविदास मंदिर जगजीतपुर के पास से एक महिला कांति पत्नी कल्लू और युवक संदीप पुत्र वीर सिंह निवासीगण चौथाई मोहल्ला जगजीतपुर को 10 पेटी देसी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
शराब तस्करी में पकड़े गए दोनों आरोपी आपस में रिश्तेदार है। जगजीतपुर चौकी प्रभारी डीपी काला ने बताया कि कांति रिश्ते में संदीप की चाची लगती है। उधर आबकारी टीम ने सोमवार की रात चेकिंग के दौरान आठ पेटी देसी शराब और सेंट्रो कार में पकड़ी है। आरोपी भागने से कामयाब रहे है।
विज्ञापन
सोमवार की रात भारी मात्रा में शराब आने की सूचना पर आबकारी निरीक्षक डीएस चौहान भगत सिंह चौक पर पहुंचे। जहां एक सेंट्रो को रोकने का प्रयास किया गया। आरोपी तरुण हिमालयन के पास कार खड़ी कर फरार हो गया। पुलिस ने कार से आठ पेटी देशी शराब बरामद की है साथ ही गाड़ी को सीज कर दिया है।