फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   police is slow, thief active.

पुलिस हुई सुस्त, चोरों के हौसले बुलंद 

Sun, 15 May 2016 09:37 AM IST
राकेश शर्मा/अमर उजाला, देहरादून
राकेश शर्मा/अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 15 May 2016 09:37 AM IST
सार

  • शतिर चोर डटे रहे, पुलिस ने गश्त के नाम पर दिखाई फार्मेलिटी
  • पड़ोसी जागरूक रहे पर पुलिस हरकत में नहीं आई
  • पुलिस भ्रमण करती तो शायद कुछ और होती तस्वीर

विज्ञापन
police is slow, thief active.
पुलिस - फोटो : Demo pic

विस्तार

विवेकानंद ग्राम में सीओ के घर चोरी की वजह चोरो के शातिर होने के बजाय गश्त करने वाले पुलिसकर्मियों का नकारापन ज्यादा है। वारदात से पहले चोरों के आने का शोर मचा, मौके पर पुलिस पहुंची पर सतर्कता दिखाने के बजाय औपचारिकता निभाकर लौट गई।

विज्ञापन


स्थानीय लोगों का तो यहां तक कहना है कि कहने पर भी गश्त के लिए आई टीम ने मकानों का निरीक्षण या मालिकों को आगाह करना मुनासिब नहीं समझा। टीम का रुख ऐसा था मानो किसी ने उनके आराम में खलल डाल दिया हो।
विज्ञापन


चोर चुपचाप पुलिस की कथित मुस्तैदी को देखते रहे और गश्ती दल के लौटते ही सीओ का घर साफ करके उनकी ही कार से चंपत हो गए। हालांकि घटनाक्रम का पूरा सच तो चोरों के पकड़ में आने के बाद ही साफ हो पाएगा पर घटनास्थल जो कहानी बयां कर रहा है वो कुछ ऐसी ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के अलावा कई राज्यों के सक्रिय चोरों की बारात इन दिनों दून को सॉफ्ट टारगेट बनाए हुए है और इनसे पार पाना दून पुलिस के लिए खासी चुनौती है। यह बात किसी से छिपा नहीं है। ऐसी कई वारदात है, जिनका खुलासा नहीं होने से पुलिस पर सवाल उठे हैं, पर नेहरू कालोनी में सीओ के घर हुई चोरी से पुलिस महकमे की काफी फजीहत हुई है।

100 नंबर पर सूचना देने पर भी पुलिस नहीं होती एक्टिव

police is slow, thief active.
पु‌लिस - फोटो : Desk

विवेकानंद ग्राम में बीडीओ ओपी चमोली ने बताया कि रात 2:54 बजे तीन-चार युवक संदिग्ध अवस्था में घूमते नजर आए तो उन्होंने शोर मचाकर पड़ोसियों को जगाने का प्रयास किया, लेकिन किसी नहीं सुना तो उन्होंने 100 नंबर पर सूचना दी। चीता मोबाइल मौके पर आई, लेकिन औपचारिकता पूरी करके लौट गई।

हैरत की बात पुलिसकर्मियों ने इस मामले में आला अधिकारियों को भी कुछ नहीं बताया। मामला रफा-दफा करके पुलिसकर्मी फौरन वहां से निकल गए, जबकि चोर आसपास ही छिपे रहे। यदि पुलिस सक्रिय होकर इलाके में गश्त बढ़ाती अथवा पड़ोसियों को जागरूक करने का प्रयास करती तो पुलिस इस फजीहत से तो बच ही जाती।

लोगों की माने तो सीओ के घर में चोरी की वारदात सिपाहियों के लौटने के बाद अंजाम दी गई, क्योंकि पहले दो प्रयास नाकाम रहे। हालांकि अधिकारी इस मामले में खुलकर बोलने से बच रहे है। उनका कहना है कि लापरवाही के आरोप में कार्रवाई की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed