देवभूमि में खाकी शर्मसार, चार साल तक कांस्टेबल करता रहा रेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में खाकी एक बार फिर शर्मसार हुई है। हरिद्वार पुलिस के एक कांस्टेबल पर बीस वर्षीय युवती ने चार वर्ष से रेप करने का आरोप लगाया है।
पुलिस के उच्चाधिकारियों ने जब युवती की गुहार नहीं सुनी तब कोर्ट की फटकार के बाद कांस्टेबल के खिलाफ ज्वालापुर पुलिस को रेप का मुकदमा दर्ज करना ही पड़ा। कांस्टेबल पर रेप के मुकदमे से पुलिस महकमे में हडकंप मचा है।
पीड़ित युवती ज्वालापुर क्षेत्र की रहने वाली है। कोर्ट को दिए प्रार्थना पत्र में युवती ने बताया कि वो अनपढ़ है और कोतवाली रानीपुर में तैनात कांस्टेबल रणवीर से उसकी जान पहचान चार वर्ष हुई थी।
आरोप है कि शादी का झांसा देकर कांस्टेबल उसे शिवमूर्ति चौक, सिडकुल एवं पिरान कलियर के अलग-अलग होटल में ले जाता रहा। फिर चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे बेहोश कर रेप करता रहा।
कांस्टेबल ने जान से मारने की धमकी दी
आरोप है कि जब भी शादी का दबाव बनाती तब तब कांस्टेबल उसे गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी देता। बताया कि पिछले वर्ष 29 सितंबर को उसे पिरान कलियर के एक होटल में लेकर गया तब भी उसने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।
आरोप है कि जब शादी करने की बात कही तब उसके साथ मारपीट की। यही नहीं उसे जान से मारने की धमकी देकर कांस्टेबल चला गया। आरोप है कि तब से उसे मोबाइल फोन पर धमकाया जा रहा था।
शुक्रवार को कोर्ट के आदेश पर ज्वालापुर पुलिस ने रेप का मुकदमा दर्ज कर ही लिया। कोतवाली प्रभारी धीरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि मामले की जांच शुरु कर दी गई है।
कांस्टेबल को बचाने में जुटा महकमा
दरअसल पूरा पुलिस महकमा कांस्टेबल को बचाने में ही लगा हुआ है। क्योंकि, युवती ने तीन अक्टूबर को डीजीपी से लेकर एसएसपी को शिकायत की थी, लेकिन उसकी शिकायत की कही सुनवाई नहीं हुई। जब पुलिस ने उसकी फरियाद नहीं सुनी तब युवती ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।