फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   police caught robbing crooks

लूट के कुछ ही देर बाद पुलिस ने बदमाशों को पकड़ा

Fri, 16 Aug 2013 07:46 PM IST
देहरादून/इंटरनेट डेस्क
देहरादून/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 16 Aug 2013 07:46 PM IST
विज्ञापन
police caught robbing crooks

देहरादून में लूटपाट की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। राजधानी में शुक्रवार को चार बदमाशों ने एक अंबेसडर कार को गुरुवार के लिए बुकिंग पर लिया।

विज्ञापन


कार में सवार हो चारों अपने गंतव्य के लिए निकल पडे। कार जैसे ही राजधानी से बाहर जंगल के समीप पंहुची तभी बदमाशों ने चालक के गले में धारदार हथियार रख रुकवा लिया और उसके हाथ-पांव रस्सी से बांध कर उसे जंगल में फेंक दिया।
विज्ञापन


बच निकला चालक
किसी तरह चालक ने अपने को बंधन से छुड़ाया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चारों बदमाशों को चेकिंग कर दबोच लिया। उन्हें कोर्ट के समक्ष पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गत 14 अगस्त को कार चालक चतर सिंह पाल के पास एक युवक आया। उसने उससे 15 अगस्त सहारनपुर जाने के लिए एडवांस कार बुक कर ली। 15 अगस्त की सुबह को चारों युवक तय समय पर कार लेकर सहारनपुर के लिए निकल पड़े।

गले पर रखा चाकू
आशा रोड़ी चेक पोस्ट पार करते ही दो बदमाशों ने चालक चतर सिंह के गले में चाकू लगा दिया और उसे कार रोकने को कहा। उन्होंने उसे कार से नीचे उतारा और जंगल की तरफ ले गए। वहां पर उसके हाथ-पांव बांध दिए और वहीं उसे छोड़ दिया।

वापस आकर सभी कार लेकर सहारनपुर की तरफ चले गए। वहां पर उन्होंने कार को बेचने का प्रयास किया। लेकिन जब सही डील न मिली तो कार को किसी के पास छोड़ कर वापस दून आ गए।


मुखबिर से मिली सूचना

उधर, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि चारों ब्राहमणवाला चौक के पास है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चारों को गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों की पहचान संदीप, आलिम, विपिन कुमार और विक्की सहारनपुर के रूप में हुई।

कार बरामद

संदीप और विक्की आपस में रिश्तेदार है। बदमाशों की निशानदेही पर कार भी बरामद कर ली गई। एसएसपी ने बदमाशों को दबोचने वाली टीम को ढाई हजार रुपये का ईनाम देने की घोषणा की।

फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed