फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   police caught liquor in bank currency Vehicle in khatima

बैंक के करेंसी वाहन में मिली ऐसी चीज, देखते ही हक्के-बक्के रह गए पुलिस के अधिकारी

Fri, 03 Nov 2017 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खटीमा
ब्यूरो/अमर उजाला, खटीमा Updated Fri, 03 Nov 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
police caught liquor in bank currency Vehicle in khatima

पुलिस को बैंक के करेंसी वाहन में चेकिंग के दौरान ऐसी चीज मिली जिसे देखते ही वहां मौजूद अधिकारी हक्के-बक्के रह गए। इसके बाद वहां अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन


बैंक के करेंसी वाहन से 91 पेटी शराब बरामद होने का मामला पुलिस ने मामूली धाराओं में दर्ज किया। साथ ही बैंक की स्थानीय शाखा ने भी विभागीय कार्रवाई करने की जरूरत नहीं समझी। हां, बैंक की एक टीम कोतवाली में खड़े वाहन को देखने जरूर गई थी। इसके अलावा कोई पड़ताल नहीं हुई।
विज्ञापन


बीती 31 अक्तूबर को पुलिस ने सबौरा के पास वाहन (एचआर62-8670) को रोका। वाहन पर स्टेट बैंक आफ इंडिया लिखा था। अक्सर ऐसे वाहनों से बैंक की करेंसी इधर से उधर लाने- ले जाने का कार्य लिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच करने पर वाहन से 91 पेटी हरियाणा ब्रांड की शराब बरामद हुई। पुलिस ने सुरेश पुत्र राजकुमार निवासी जिला हिसार हरियाणा को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन शराब का स्वामी किशन सिंह निवासी बनकटिया मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने इस मामले में केवल आबकारी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है।

Trending Videos

police caught liquor in bank currency Vehicle in khatima

पुलिस ने यह जानने की कोशिश नहीं की कि शराब ढोने के लिए एक नामी बैंक के नाम की आड़ ली गई है। बैंक के नाम के साथ-साथ वाहन को करेंसी वाहन की तरह डिजाइन किया गया है, जिसका इस्तेमाल असामाजिक तत्व किसी भी आपराधिक वारदात के लिए कर सकते हैं।

पुलिस और बैंक ने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया। कोतवाल कैलाश चंद्र भट्ट का कहना है कि यह मामला तफ्तीश में सामने आएगा। बैंक के अधिकारियों ने अब तक केवल वाहन को देखा है।

बैंक की ओर से अभी तक लिखित में कोई कार्रवाई नहीं की हुई है। इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पिंचा का कहना है कि मामला बेहद गंभीर है। इसमें कहां चूक हुई है, इसकी इसकी जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed