फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   police catch three mobster

तीन डकैतों को धर दबोचा, बाकी फरार

Wed, 25 Dec 2013 06:15 PM IST
अमर उजाला, हरिद्वार
अमर उजाला, हरिद्वार Updated Wed, 25 Dec 2013 06:15 PM IST
विज्ञापन
police catch three mobster

सिडकुल की डुग्गर पावर प्रोडक्टस में डाका डाल रहे तीन डकैतों को रंगे हाथ दबोचने का दावा रानीपुर पुलिस ने किया है। जबकि मास्टर माइंड समेत तीन आरोपी फरार होने में कामयाब रहे।

विज्ञापन


पढ़ें,प्यार किया है, शादी तो करनी ही पड़ेगी
विज्ञापन


डकैतों के पास से लूटे गए दो स्टेबलाइजर, धारदार हथियार व एक लोडेड ऑटो पुलिस ने बरामद किया है।

ऑटो से हुआ शक

रानीपुर कोतवाली में पत्रकारों से वार्ता में नगर पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने बताया कि सेक्टर-8 में गश्त कर रही पुलिस ने डुग्गर पावर प्रोडक्टस के बाहर एक सफेद रंग का लोडेड ऑटो संदिग्धावस्था में खड़ा देखा।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें,चमोली ने झेला केदारनाथ से बड़ी आपदा का दर्द

इसी बीच पुलिस को फैक्ट्री के अन्दर से जोर-जोर की आवाजें सुनाई दी। गश्त कर रही पुलिस की सूचना पर चौकी इंचार्ज मनोज नैनवाल मौके पर पहुंचे और डकैतों को दबोच लिया।

ये हुए गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि तीन बदमाश रिफाकत (निवासी रावली महदूद), सद्दाम, शाहनवाज (निवासी पीठ बाजार, ज्वालापुर) को गिरफ्तार किया गया जबकि मास्टर माइंड गुल्लू उर्फ शाहबाज, राहुल व फैजान भागने में कामयाब रहे। फरार आरोपी मोहल्ला कस्साबान, ज्वालापुर व रावली महदूद गांव के रहने वाले हैं।


पढ़ें,‘पापा मार डालेंगे, मुझे घर मत भेजना’



एसपी सिटी ने बताया कि बदमाशों ने मोबाइल छीनकर गार्ड राजेंद्र रावत को गार्ड रूम में बंद कर दिया था। फैक्ट्री से दो स्टेबलाइजर लूट लिए थे। फैक्ट्री मैनेजर राजेश कुमार पांडे की तहरीर पर डकैती का मामला दर्ज कर लिया है।

फरार आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास तेज कर दिए हैं। मौके पर सीओ सदर राजेश भट्ट, कोतवाली प्रभारी महेश चंद्र जोशी मौजूद रहे।

गुल्लू खरीदता है चुराया माल

मास्टर माइंड गुल्लू पेशे से कबाड़ी है। गैंग सदस्य चोरी कर माल औने पौने दाम में गुल्लू को बेच देते थे। पुलिस के हत्थे चढे़ डकैतों ने एक माह पहले सिडकुल की एक फैक्ट्री में इंडेक्शन चूल्हे चोरी कर कबाड़ी गुल्लू को बेचे थे। सीओ सदर के मुताबिक करीब 64 चूल्हे बेचे थे। कंपनी प्रबंधन ने चोरी की सूचना पुलिस को नहीं दी।

गोली मारो पुलिस को

अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि इसकी बानगी उस समय देखने को मिली जब एक अपराधी से पुलिस ने फरार मास्टर माइंड की बात कराई।

पढ़ें,कूड़ा फेकने गई महिला ने देखा भ्रूण, हंगामा

पकड़े गए अपराधी ने जब पुलिस की गिरफ्त में आने की सूचना दी तब मास्टर माइंड ने उधर से कहा कि असलहा किस काम के लिए उपलब्ध कराया है। पुलिसवालों को गोली से उड़ाकर फरार हो जाओ। ये सुनकर पुलिस भी सन्न रह गई।

ऑटो कांग्रेसी नेता का
लूट की घटना में इस्तेमाल लोडिड ऑटो का रजिस्ट्रेशन उपनगर ज्वालापुर के कांग्रेसी नेता के नाम पर है। सीओ सदर राजेश भट्ट ने बताया कि कांग्रेसी नेता से भी बातचीत की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed