फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   police arrested three people with leopard skin.

गुलदार की खाल बेचने आए तीन गिरफ्तार

Mon, 08 Dec 2014 02:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 08 Dec 2014 02:15 AM IST
विज्ञापन
police arrested three people with leopard skin.

गुलदार की खाल बेचने आए तीन युवकों को देहरादून की प्रेमनगर पुलिस ने रंगे हाथ दबोच लिया। पुलिस ने खाल की जांच के लिए मौके पर वन विभाग की टीम को बुलाया।

विज्ञापन


खबर लिखे जाने तक तीनों के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई की प्रक्रिया चल रही थी।

कब्जे में गुलदार की खाल
रविवार को पुलिस को सूचना मिली कि टी स्टेट के पास तीन युवक किसी वन्य जीव के अंग बेचने के लिए आए हैं। प्रेमनगर चौकी इंचार्ज विक्की टम्टा और एसओजी कांस्टेबल डीएस चौहान ने मौके पर जाकर तीन युवकों को गुलदार की खाल के साथ दबोच लिया।
विज्ञापन


आरोपी युवक बड़कोट निवासी अनिल, टिहरी निवासी साजिद और सरताज ने प्राथमिक पूछताछ में बताया कि वह खाल बेचने आए थे। रेंजर आरपीएस नेगी ने बताया कि गुलदार की खाल करीब दो महीने पुरानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के लिए खाल भेजी
डीएफओ सुशांत पटनायक ने बताया कि प्रथम दृष्टया खाल असली है, फिर भी इसे जांच के लिए भारतीय वन्य जीव संस्थान भेजा जाएगा। इस मामले में रिपोर्ट वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत पुलिस दर्ज करेगी। देर रात तक आरोपियों से पूछताछ जारी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed