फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Police arrested three people for human trafficking

नाबालिग को बहलाकर ले गए अपने साथ, फिर बेच दिया

Fri, 28 Apr 2017 09:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,(कालसी)देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला,(कालसी)देहरादून Updated Fri, 28 Apr 2017 09:16 AM IST
विज्ञापन
Police arrested three people for human trafficking
Demo Pic

राजधानी देहरादून में मानव तस्करी से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। यहां एक युगल ने नाबालिग को अपने झांसे में लिया और अपने साथ ले गए। फिर उसे किसी को बेच दिया। 

विज्ञापन


कालसी थाना पुलिस ने मानव तस्करी के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उन्हें कोर्ट में पेश किया। जहां से तीनों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


बीती 24 अप्रैल को थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने उसकी नाबालिग पुत्री को भगा ले जाने के मामले में मोनू पुत्र स्व. रणवीर सिंह निवासी ग्राम सरूरपुर कला बड़ौत जिला बागपत यूपी के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। थानाध्यक्ष दिलबर सिंह नेेगी की अगुवाई में पुलिस टीम ने अपहृत नाबालिग को मंगलवार को आरोपी के घर से बरामद कर लिया था। आरोपी फरार हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

मेले में किसी के हाथ बेच दिया

Police arrested three people for human trafficking
DEMO PIC

पुलिस ने नाबालिग के मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराए। नाबालिग ने बताया कि फरार आरोपी के गांव की एक महिला सपना और उसके पति हरेंद्र उसे बहला-फुसलाकर बिस्सू मेले से ले गए थे। जहां दोनों ने उसे सरुरपुर गांव में मोनू के हवाले कर दिया। इसकी एवज में सपना ने मोनू से पैसे लिए। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने मुखबिरों का जाल बिछाया।

पुलिस को पता चला कि तीनों आरोपी किसी काम से कालसी आए हुए हैं और काली मंदिर के समीप खड़े हैं। इस पर पुलिस ने आरोपी मोनू, सपना और हरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से पूछताछ में यह बात प्रकाश में आई कि मोनू रिश्ते में सपना का देवर लगता है। मोनू की शादी नहीं हुई है। ऐसे में दोनों ने मिलकर जौनसार में आयोजित होने वाले बिस्सू मेले से नाबालिग को बहला-फुसला कर अपने साथ ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed