{"_id":"5e82ebc101f1291162bd5617a7fc31e7","slug":"police-arrested-the-killer-fired-bullets-in-the-panchayat","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस गिरफ्त में पंचायत में गोलियां दागने वाला हत्यारा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस गिरफ्त में पंचायत में गोलियां दागने वाला हत्यारा
अमर उजाला, लक्सर
Updated Fri, 18 Oct 2013 09:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार जनपद के लक्सर भरी पंचायत में रुकबान की हत्या करने वाले नौशाद को पुलिस ने जंगल से गिरफ्तार कर लिया है। हत्यारोपी के कब्जे से अवैध रायफल और कई जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। जबकि सहआरोपी अभी तक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाया है।
विज्ञापन
कुड़ी नेतवाला गांव में दिलशाद और उसके भाई नौशाद के बीच संपत्ति विवाद चल रहा था। बृहस्पतिवार को विवाद निपटाने के लिए पंचायत चल रही थी।
पढें, बंगाली क्यों पहुचंते हैं 19 किमी की चढ़ाई चढ़ रुद्रनाथ?
विज्ञापन
छत पर चढ़कर ताबड़तोड़ फायरिंग
इसी दौरान गुस्से में नौशाद ने अवैध रायफल से छत पर चढ़कर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। जिसमें रुकबान की गोली लगने से मौत हो गई थी, जबकि उसका पिता यामीन गंभीर रूप से घायल हो गया था।
विज्ञापन
वारदात के बाद आरोपी घटनास्थल से फरार हो गया था। पुलिस ने इस मामले में नौशाद उर्फ सोनू के खिलाफ हत्या और उसके चाचा कामिल नेता उर्फ सेठा के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है। मुकदमा दर्ज करने के साथ ही पुलिस आरोपियों को तलाश रही थी।
पढें, 'गंगा' और 'हरकी पैड़ी' दोनों हैं ब्रिटिश की गुलाम!
शुक्रवार को पुलिस ने कुड़ी नेतवाला गांव के जंगल से हत्यारोपी नौशाद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त रायफल और कई जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। जबकि सह आरोपी कामिल अभी फरार है।
गन्ना माफिया से साढ़े 13 हजार में खरीदी रायफल
हत्यारोपी नौशाद ने साढ़े 13 हजार रुपये में अवैध रायफल एक गन्ना माफिया से खरीदी थी। रायफल खरीदी की डीलिंग गंगा खादर बूक के जंगल में हुई थी। आरोपी ने पुलिस को बताया कि एक साल पहले यह रायफल खरीदी गई थी। उसने पुलिस को बताया कि यामीन ने उसके साथ पहले मारपीट की थी।
पढें, खजाने की खोज में सैकड़ों लोग, मिला बहुत कुछ
पंचायत में भी उसने हाथापाई की। जिसके चलते वह यामीन को मारना चाहता था। लेकिन बीच में रुकबान आ गया और गोली उसे लग गई। पुलिस अब रायफल बेचने वाले गन्ना माफिया को तलाश रही है।