फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   police arrested notorious criminal sushil chaudhari.

कांड करने से पहले एसटीएफ के हत्थे चढ़ा इनामी बदमाश सुशील

Mon, 24 Aug 2015 09:39 PM IST
ब्यरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 24 Aug 2015 09:39 PM IST
विज्ञापन
police arrested notorious criminal sushil chaudhari.

पौड़ी जेल में बंद कुख्यात सुनील राठी गैंग के करीबी और दस हजार के इनामी बदमाश सुशील चौधरी को एसटीएफ और डोईवाला पुलिस ने चार साथियों के साथ रविवार रात गिरफ्तार कर लिया। ये अपराधी रुड़की के चीनू पंडित पर पुलिस की वर्दी में जानलेवा हमला करने करने की योजना से आए थे।

विज्ञापन


बदमाशों के पास से 9 एमएम के पांच पिस्टल के साथ अमित भूरा की फरारी में प्रयुक्त कार भी बरामद हुई है।

एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद दाते ने बताया कि पुलिस को खबर थी कि सुनील राठी गैंग से जुड़े बदमाश डोईवाला क्षेत्र में किसी वारदात को अंजाम देने आ रहे हैं। एसटीएफ और डोईवाला पुलिस की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के बाद शातिर अपराधी सुशील चौधरी निवासी मिरकपुर देवबंद को साथी विनोद चौधरी मिरकपुर, कुंवर पाल सिंह टिकोला मंगलौर, शिव राणा निवासी रुपनगर यमुनानगर हरियाणा, रविकांत पांडेय निवासी आदर्श कॉलोनी थाना लक्सर हरिद्वार को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन

पुलिस की वर्दी में थी हमला करने की योजना

police arrested notorious criminal sushil chaudhari.

उनके पास से 9 एमएम की पांच पिस्टल के अलावा यूके नंबर की एसयूवी और बाइक बरामद की है। पूछताछ में सुशील ने बताया कि जेल में बंद सुनील राठी ने गैंगवार के चलते फिर से रुड़की के चीनू पंडित पर हमले की योजना बनाई थी, जिसे उन्हें अंजाम दिलाना था।

हमला पुलिस की वर्दी में किया जाना था। एसएसपी दाते ने बताया कि पिछले साल दिसंबर में उत्तराखंड पुलिस की अभिरक्षा से फरार हुए अमित उर्फ भूरा की फरारी में नीरज वाना के साथ सुशील चौधरी का बड़ा योगदान रहा।

बरामद हुई टोयटा ईटियोस गाड़ी से ही भूरा को सोनीपत से पंजाब भेजा गया था। उत्तराखंड पुलिस की तरफ से सुशील पर रुड़की हमले के मामले में 10 हजार रुपये का इनाम घोषित है, जबकि 50 हजार रुपये के पुरस्कार का प्रस्ताव शासन में लंबित है। पुलिस महानिदेशक बीएस सिद्धू ने पुलिस टीम को बीस हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।

इस बार था चीनू को हर हाल में मारने में प्लान

police arrested notorious criminal sushil chaudhari.

गैंगवार में चीनू पंडित को मारने के लिए इस बार बड़ी तैयारी थी, क्योंकि पिछले साल रुड़की जेल के गेट पर फायरिंग में चीनू बच गया था, लेकिन उसके तीन लोग मारे गए थे।

हमले के लिए इस बार एके-47 के 200 कारतूस और पांच हैंड ग्रेनेड का इंतजाम किया जा रहा था, क्योंकि इस बार हर दशा में चीनू को मारने का प्लान था। एसएसपी ने बताया कि इससे जाहिर होता है कि गैंग के पास स्वचालित हथियार भी हैं। जिनके बारे में जानकारी हासिल की जा रही है।

राजबीर बनकर कर चुका विदेश यात्रा
पकड़ा गया सुशील चौधरी रुड़की कांड में फरारी के दौरान फर्जी पासपोर्ट से मलेशिया और थाईलैंड की यात्रा पर चला गया था। एसएसपी दाते ने बताया कि सुशील ने राजबीर सिंह के नाम से जालंधर के पते पर फर्जी पासपोर्ट तैयार कराया था। बाद में इस मामले में उसके खिलाफ मामला दर्ज हुआ।

सुशील ने ही अमित उर्फ भूरा का नितिन अरोड़ा के नाम का पासपोर्ट बनवाने के लिए आवेदन कराया था, लेकिन इससे पहले भूरा पकड़ में आ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed