फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   police arrested con by car number.

कार नंबर से ठगों तक पहुंची पुलिस, एक गिरफ्तार

Wed, 11 Jan 2017 02:09 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 11 Jan 2017 02:09 AM IST
विज्ञापन
police arrested con by car number.
arrest - फोटो : demo

कैंट पुलिस ने मदद करने के बहाने एटीएम कार्ड बदलने वाले गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अभी दो फरार है। सीसीटीवी फुटेज से मिले कार नंबर के आधार पर पुलिस को यह कामयाबी मिली है।

विज्ञापन

 
कैंट कोतवाली क्षेत्र के पुरोहितवाला निवासी हेमंत कुमार छेत्री ने 19 दिसंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके पिता लोक बहादुर छेत्री खाते का बैलेंस चेक करने के लिए एसबीआई एटीएम गए थे। इस दौरान अज्ञात व्यक्ति ने मदद के नाम पर एटीएम कार्ड बदलने के साथ पासवर्ड जान लिया। बाद में उसने कई स्थानों से हजारों की शापिंग की।
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज में एक मारुति कार के नंबर के साथ तीन लोगों की मौजूदगी का पता चला। कार के नंबर के जरिये पुलिस आरोपियों तक पहुंच गई। पुलिस ने प्रवीण कुमार निवासी चांदपुर थान पथरी हरिद्वार को विभिन्न बैंकों के एटीएम के साथ दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी सिटी अजय सिंह ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने चाचा बिजेंद्र और फुफेरे भाई मोहित निवासी रुड़की के साथ ठगी करते हैं। दोनों की तलाश में दबिश चल रही है। आरोपी गिरफ्तारी के दौरान भी वह स्वेटर पहने हुए मिला, जो घटना के दिन सीसीटीवी फुटेज में आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed