फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   police arrested cigarette thief by CCTV footage.

सीसीटीवी की मदद से धरे गए सिगरेट चोर, लाखों का माल बरामद

Tue, 10 May 2016 01:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 10 May 2016 01:48 AM IST
सार

  • चोरी गई तीन लाख की सिगरेट और 66 रुपये नगद बरामद 
  • पटेलनगर क्षेत्र में शुक्रवार रात हुई थी सिगरेट की चोरी

विज्ञापन
police arrested cigarette thief by CCTV footage.
सीसीटीवी - फोटो : demo

विस्तार

पटेलनगर क्षेत्र में लाखों की सिगरेट चोरी मामले का पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से पुलिस ने 66 हजार रुपये नगद और तीन लाख रुपये की सिगरेट बरामद की है। सरगना अभी एक साथी के साथ फरार है।

विज्ञापन


प्रशिक्षु आईपीएस और सीओ पटेलनगर तृप्ति भट्ट ने बताया कि पथरी बाग के पास सिगरेट कारोबारी जय कुमार कश्यप के प्रतिष्ठान से शुक्रवार रात चोरों ने नकदी और कई लाख रुपये की सिगरेट चोरी की थी। कश्यप की ओर से दर्ज कराए गए मुकदमे के बाद पटेलनगर इंस्पेक्टर बीडी उनियाल और एसओजी प्रभारी मुकेश त्यागी की अगुवाई में टीम गठित की गई थी।
विज्ञापन


जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर चोरों की तस्वीर मोटर साइकिल पर चुराए गए सिगरेट के काटून ले जाते हुए कैद हो गई थी। पहचान के बाद सोमवार सुबह जाकर दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें से एक नितेश वर्मा निवासी टीएचडीसी कॉलोनी और अभिषेक निवासी पथरीबाग हैं, जबकि गिरोह का सरगना शुभम नेगी निवासी भंडारी बाग और सुधीर पासवान भागने में सफल रहे। प्रशिक्षु आईपीएस तृप्ति गर्ग ने बताया कि नितेश वर्मा का पिता कमल वर्मा पटेलनगर थाने का हिस्ट्रीशीटर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले बुझाई सोडियम लाइट फिर की चोरी

police arrested cigarette thief by CCTV footage.
अरेस्ट - फोटो : demo

इंस्पेक्टर बीडी उनियाल ने बताया कि अभिषेक पथरी बाग पर फलों की ठेली लगाता है, इसलिए पूरे इलाके से परिचित है। चोरों ने घटना को अंजाम देने से पहले सड़क पर लगी सोडियम लाइटें बुझा दी थीं। इसके बाद सिगरेट के काटून को बाइक पर ले गए थे। कैमरे में यह तस्वीर 2:40 से लेकर 3:50 मिनट के बीच की है। 

पुलिस टीम पुरस्कृत
एसएसपी सदानंद दाते ने इंस्पेक्टर बीडी उनियाल, एसओजी प्रभारी मुकेश त्यागी, एसएसआई अरुण कुमार सैनी, उप निरीक्षक मनोज नैनवाल, होशियार सिंह, मनमोहन नेगी, कांस्टेबल सुशील,राजीव, योगेश, मंजीत, दिलबर, राजकुमार्र प्रमोद, देवेन्द्र और लोकेंद्र को ढाई हजार रुपये का इनाम दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed