फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   police arrest in molestation case

सड़क पर युवती के साथ की गलत हरकत, गया जेल

Fri, 14 Mar 2014 09:47 PM IST
अमर उजाला, गोपेश्वर
अमर उजाला, गोपेश्वर Updated Fri, 14 Mar 2014 09:47 PM IST
विज्ञापन
police arrest in molestation case

दिनदहाड़े युवती से छेड़छाड़ करना दो युवकों को मंहगा पड़ गया। पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दोनों युवा पोखरी ब्लॉक के एक ही गांव के निवासी हैं।

विज्ञापन


साथ ले जाने की कोशिश
युवती शुक्रवार को होली का त्योहार मनाने गांव जा रही थी। गोपेश्वर-चमोली मोटर मार्ग पर वह घर जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रही थी कि अचानक सुबह 10 बजे युवक वहां पहुंचा और उसका हाथ पकड़कर अपने साथ ले जाने की कोशिश की।
विज्ञापन


पढ़ें, बीजेपी में बवाल, टिकट फिक्स का आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती के चिल्लाने से आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और युवक को पकड़ लिया। युवती ने इसकी लिखित शिकायत थाना गोपेश्वर को दी।

इन धाराओं में मुकदमा दर्ज
पुलिस ने तत्काल कार्रवाई कर आईपीसी की धारा 354 और 323 में मामला दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर लिया। दोपहर बाद युवक को न्यायालय में पेश किया गया, जहां ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

देखें,टैगोर की दुर्लभ पेंटिंग्स की एक झलक

बताया गया कि युवक तीन सालों से युवती को परेशान करता आ रहा था। पहले भी युवती ने छेड़छाड़ के मामले में पुलिस से मदद मांगी थी। तब पुलिस ने दोनों के बीच सुलझ कराकर मामले को शांत करा दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed