फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   police again stop up minister construction.

पुलिस ने दोबारा रोका यूपी के मंत्री का निर्माण

Sat, 16 Apr 2016 02:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 16 Apr 2016 02:17 AM IST
विज्ञापन
police again stop up minister construction.
मंत्री के भवन का निर्माण कार्य रोक दिया गया। - फोटो : AmarUjala

एमडीडीए की रोक के बाद यूपी के मंत्री साहब सिंह सैनी द्वारा कराए जा रहे भवन का निर्माण कार्य शुक्रवार को फिर शुरू हो गया। शिकायत पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ठेकेदार को आडे़ हाथों लेते हुए निर्माण रुकवा दिया। शनिवार को एमडीडीए की जांच के बाद जमीन के अधिकार क्षेत्र को लेकर पूरी तस्वीर साफ होने की उम्मीद है।

विज्ञापन


प्रेमनगर के केहरी गांव में पिछड़ा वर्ग एवं समाज कल्याण मंत्री साहब सिंह सैनी द्वारा भवन का निर्माण कराया जा रहा है। बृहस्पतिवार को एक महिला की शिकायत पर राज्यपाल के सलाहकार ने कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन


अवैध निर्माण का है आरोप
आरोप था कि बिना मानचित्र के ही यह निर्माण चल रहा है। एमडीडीए की टीम ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य रुकवा दिया था। मंत्री समर्थकों का कहना था कि यह जमीन एमडीडीए के बजाए कैंट क्षेत्र में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों ने यह तय करने के लिए शनिवार का दिन तय किया था। आरोप है कि शुक्रवार को ठेकेदार ने फिर निर्माण कार्य शुरू करा दिया। ग्रामीणों की शिकायत पर तत्काल पुलिस को मौके पर भेजा गया है। ठेकेदार को बुलाकर पूरी जांच तक निर्माण कार्य शुरू न करने की चेतावनी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed