फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   POlce releave two minor girls from ordance factory directer home

ऑर्डनेंस फैक्ट्री के महाप्रबंधक के घर से मिली बच्चियां, पुलिस ने कराया मुक्त

Sun, 30 Apr 2017 08:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 30 Apr 2017 08:45 AM IST
विज्ञापन
POlce releave two minor girls from ordance factory directer home
Demo Pic

27 अप्रैल की देर रात रायपुर थाने को सूचना दी गई कि आर्डनेंस फैक्ट्री के संयुक्त महाप्रबंधक राजेश रायपा के घर दो बच्चियों को बंधक बनाकर रखा गया है। एसओ प्रदीप राणा ने उच्चाधिकारियों को सूचना दी और शुक्रवार सुबह रायपा के घर पुलिस बल के साथ छापा मारा, तो यहां दो बच्चियां मिली। 

विज्ञापन


इनमें से एक की उम्र नौ साल व दूसरे की 13 साल थी। दोनों ने खुद को सगी बहनें बताया और कहा कि वह काफी समय से यहां रहती है। पुलिस राजेश और दोनों बच्चियों को लेकर थाने ले आई। जहां सीओ डालनवाला हरबंस सिंह ने राजेश और बच्चियों से पूछताछ की। 

विज्ञापन

राजेश के बयान से पुलिस में गहराया शक

POlce releave two minor girls from ordance factory directer home
Demo Pic

राजेश ने अपने बयान में कहा है कि दोनों बच्चियां पिथौरागढ़ के धारचूला के एक गरीब परिवार से हैं। वह परिवार को जानते हैं। इसलिए उन्हें अच्छी परवरिश देने के लिए यहां लाए हैं, ताकि यहां वह पढ़-लिख सकें। उन्होंने यह भी बताया कि छोटी बच्ची तीन-चार साल से रह रही है, जबकि बड़ी लड़की चार-पांच दिन पहले ही आई है। लेकिन छोटी बच्ची के किसी स्कूल में नाम लिखे होने की जानकारी अधिकारी देर शाम तक नहीं दे पाए। 

उधर, बच्चियों के बयान बंद कमरे में महिला पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में लिए। सूत्रों की मानें तो दोनों ने अधिकारी के घर में काम करने की बात स्वीकारी है। हालांकि, हकीकत का पता लगाने के लिए बच्चियों के माता-पिता को बुलाया गया है। एसएसपी स्वीटी अग्रवाल ने बताया कि मामले में एसपी सिटी की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। पूछताछ के बाद अधिकारी को छोड़ दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed