{"_id":"574460b04f1c1bbd27690bad","slug":"patelnagar-inspector-shifted-to-police-line","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी छिपाना इंस्पेक्टर को पड़ा महंगा, लाइनहाजिर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी छिपाना इंस्पेक्टर को पड़ा महंगा, लाइनहाजिर
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 24 May 2016 07:39 PM IST
सार
- चोरी छिपाने पर पटेलनगर इंस्पेक्टर लाइन हाजिर
- बंजारावाला में प्रवक्ता के घर में चोरी का मामला
- अफसरों के आदेश पर एसएसपी ने की कार्रवाई
विज्ञापन
police
- फोटो : Bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देहरादून के बंजारावाला में प्रवक्ता के घर में लाखों की चोरी की वारदात छिपाने के आरोप में पटेलनगर इंस्पेक्टर बीडी उनियाल पर गाज गिर गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने उन्हें लाइन हाजिर कर दिया है।
विज्ञापन
पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र के बंजारावाला निवासी प्रवक्ता मुकेश खंडूड़ी के आवास में शुक्रवार रात चोरों ने ताले तोड़कर हाथ साफ कर दिया था। उस रात मुकेश अपनी रिश्तेदारी में गए हुए थे। रविवार को वापस आए तो घटना का पता लगा। आरोप है कि सूचना पर मौके पर पहुंचने के बाद भी पटेलनगर पुलिस मामले को छिपाती रही।
विज्ञापन
मीडिया में पहुंचा मामला तो मुकदमा दर्ज
सोमवार को यह मामला मीडिया तक पहुंचा तो पुलिस ने आनन-फानन में चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया। यह मामला उछला तो पुलिस की फजीहत हुई। आला अफसरों ने इस पर नाराजगी जताते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. सदानंद दाते ने मंगलवार को पटेलनगर इंस्पेक्टर बीडी उनियाल को लाइन हाजिर कर दिया। उनियाल के स्थान पर अभी किसी की तैनाती नहीं हुई।