फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   pangolin smuggler arrested.

10 किलो पेंगोलिन के खोल के साथ एक दबोचा

Tue, 04 Nov 2014 03:36 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 04 Nov 2014 03:36 PM IST
विज्ञापन
pangolin smuggler arrested.

विलुप्त श्रेणी में शामिल वन्य जीव पैंगोलिन के अंगों की तस्करी के मामले में एक आरोपी को एसटीएफ की टीम ने धर दबोचा।

विज्ञापन


अंतर्राज्यीय गिरोह का सदस्य है आरोपी

उसके पास से दस किलो पेंगोलिन के खोल भी बरामद किए गए हैं। एसटीएफ का दावा है कि आरोपी व्यक्ति तस्करी के अंतर्राज्यीय गिरोह का सदस्य है। सोमवार को एसटीएफ को सूचना मिली कि देहरादून के डोईवाला थाने के अंतर्गत सपेरा बस्ती लिंक रोड पर जीव जंतुओं की तस्करी की जा रही है।

एसएसपी एसटीएफ ने निरीक्षक योगेश कुमार के नेतृत्व में टीम भेजी। टीम ने मौके से मुकेश नाथ उर्फ कन्हैया, निवासी ग्राम जस्सावाला, थाना सहसपुर को धर दबोचा। उसके पास से दस किलो पेंगोलिन के खोल भी बरामद किए गए।
विज्ञापन


मुकेश के खिलाफ थाना डोईवाला में वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन एक्ट 1972 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। उसे गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया। एसटीएफ का दावा है कि पकड़ा गया तस्कर वन्य जीव तस्करों के अंतर्राज्यीय गिरोह का सदस्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दवाओं में होता है प्रयोग
पेंगोलिन वाइल्ड लाइफ एक्ट के तहत शिड्यूल वन का जानवर है। इसके अंगों की तस्करी दवाओं और दूसरे व्यवसायिक प्रयोग के लिए की जाती है। पुलिस के मुताबिक इंटरनेशनल मार्केट में इसके खोल की कीमत 1.83 लाख रुपए प्रति किलो तक है।


 पकड़े गए पेंगोलिन स्केल की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में 18 लाख रुपए आंकी गई है। टीम में उप निरीक्षक संतोष कुमार, अमर चन्द शर्मा, संजय मिश्रा, सतेंद्र बुटोला, आरक्षी वेद प्रकाश, आशीष शर्मा, तेजपाल शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed